हिमाचल सरकार ने बढ़ाया कर्मचारीवर्ग का वेतनमान

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 56 Second
हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों को वेतनमान से संबंधित जिसमें प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए को बढ़ाकर 28% से 31% और पंजाब की तर्ज पर दिए गए वेतनमान में तीसरे ऑप्शन को 15% के ऑप्शन को हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को लागू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय जय राम ठाकुर जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी आपके हमेशा आभारी रहेंगे। आज हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश के  कर्मचारियों को डीए की बढ़ोतरी और 15% वेतनमान में बढ़ोतरी कर ओर इस महामारी में नए वेतनमान का लागू करने जैसे ऐतिहासिक फैसलो से प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफे पर तोहफे देकर सबका दिल जीत लिया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल, मीडिया प्रभारी शशि, वरिश्ठ उपाध्यक्ष  श्री जय शंकर सहित प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के हितों को हमेशा से सुरक्षित रखने वाले देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री से सम्मानित जय राम ठाकुर जी ने 23 जनवरी को हुई बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों की मांग को पूरा किया है। जिससे उनके कर्मचारियों के हितैषी होने का सबूत है। प्रदेश में पहली बार कोई मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बुला कर उनकी मांगों को हल करने का कार्य कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को गुमराह करने वाले कम्युनिस्ट नेताओं से बचने का आग्रह करते है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेना की शौर्यगाथा का अर्थ बताने निकाली साइकिल यात्रा, पहाड़ी रास्तों से गुजरेगा काफिला

Spread the love बिलासपुर। 1971 भारत-पाक युद्ध की जीत के तहत स्वर्णिम विजय वर्ष की 50वीं वर्षगांठ व स्वतंत्रता के 75 वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए राइजिंग स्टार बायोनेट की 16वीं सिख लाइट इन्फेंट्री बटालियन द्वारा 10 दिवसीय साइकिल अभियान शुरू किया गया है। इस […]

You May Like