हिमाचल: हमीरपुर के विकास ठाकुर को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड, दो दिन बाद लेंगे सात फेरे

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 41 Second

THE  NEWS WARRIOR
30 /11 /2022

विकास ठाकुर लुधियाना की डाक्टर प्रीति के साथ जिंदगी के नए सफर की करेंगे शुरुआत 

हमीरपुर:

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर हमीरपुर के टौणी देवी निवासी विकास ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। आज शाम 4 बजे बेहद गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्‍हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। आज अर्जुन अवार्ड लेकर दो दिन बाद विकास सात फेरे लेंगे।विकास ठाकुर दो दिसंबर को परिण्‍य सूत्र में बंधेंगे। विकास ठाकुर लुधियाना की डाक्टर प्रीति के साथ जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करेंगे। दोनों लुधियाना में विवाह के बंधन में बंधेंगे। प्रीति पंजाब में डाक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की अरेंज मैरिज हो रही है। कुछ समय पहले ही इनकी सगाई हुई थी व अब शादी के बंधन में बंधेंगे।

 दिल्‍ली और गांव पटनोण तक जश्‍न का माहौल

लुधियाना से लेकर दिल्ली और गांव पटनोण तक जश्न का माहौल शुरू हो गया है। वहीं लोग विकास व उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिवार के सदस्‍यों का कहना है विकास आगे भी इसी तरह गांव, जिला, देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

तीन मेडल देश के लिए जीते हैं

विकास ठाकुर ने राष्‍ट्रमंडल खेलों में 2014 में रजत, 2018 में कांस्‍य और 2022 में फि‍र से देश के लिए रजत पदक जीता है। विकास मौजूदा समय में लुधियाना में रहते हैं। लेकिन उनका पैतृक गांव हमीरपुर जिला के टौणी देवी में स्थित है। विकास ठाकुर भारतीय वायु सेना में सेवारत हैं। वायुसेना में नौकरी के साथ वह देश के लिए खेलते भी हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े

मंडी: बूराहड़ा गांव में तीन घर व तीन पशुशालाएं जलकर राख, बूढ़ी दिवाली मनाने घर से गए थे लोग

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राशनकार्ड धारकों को दिसंबर में आधा किलो ज्यादा आटा मिलेगा

Spread the love दिसंबर में राशनकार्ड धारकों को आधा किलो आटा मिलेगा ज्यादा THE NEWS WARRIOR 30/11/2022 हिमाचल प्रदेश के 19.50 लाख राशनकार्ड धारकों को डिपुओं में अगले माह आधा किलो ज्यादा आटा मिलेगा। चावल पहले की तरह छह किलो ही मिलेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने दिसंबर […]

You May Like