हिमाचल: हेल्थ इंस्टीट्यूट डिनोटिफाई, अप्रैल 2022 के बाद खोले गए संस्थानों पर लगे ताले

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 17 Second

THE  NEWS WARRIOR
21 /12 /2022

हेल्थ इंस्टीट्यूट (PHC, CHC, अपग्रेडिड अस्पताल) भी डिनोटिफाई

हिमाचल

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के एक्शन मोड में आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बिजली बोर्ड के 32 दफ्तर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हार्टिकल्चर सिद्धपुर बंद करने के बाद अब कई हेल्थ इंस्टीट्यूट (PHC, CHC, अपग्रेडिड अस्पताल) भी डिनोटिफाई कर दिए गए हैं। इसे लेकर प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने सिंगल ऑर्डर जारी किए हैं।

संस्थानों पर  लगा ताला

आदेश जारी होते ही नए खोले गए संस्थानों पर ताला लग गया है और अपग्रेडिड चिकित्सा संस्थानों का दर्जा भी वापस लिया गया है। इनके स्टाफ के समायोजन को लेकर जल्द अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। इन दफ्तरों को बंद करने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पूर्व सरकार ने बजट और स्टाफ का प्रावधान किए बगैर ही इन्हें खोल दिया था।

बंद करने के आदेश जारी

बता दें कि 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सचिवालय में विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें पूर्व BJP कैबिनेट द्वारा अप्रैल 2022 के बाद लिए गए सभी निर्णय की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 12 दिसंबर को ही अप्रैल 2022 के बाद खोले गए संस्थानों की विस्तृत जानकारी मांगी गई और अब इन्हें बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं

 

 

 

 

यह  भी पढ़े:

शिमला: 23 साल के युवक की मौत: गाड़ी में पड़ा था बेहोश , शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी: सुंदरनगर में शराब तस्कर गिरफ्तार, पैदल जा रहे व्यक्ति से 6 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद

Spread the love THE NEWS  WARRIOR 21 /12 /2022 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू मंडी: हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर में पुलिस थाना धनोटू की टीम ने महादेव निवासी एक व्यक्ति को शराब तस्करी करते हुए पकड़ा है। पैदल जा रहे व्यक्ति से 6 […]

You May Like