THE NEWS WARRIOR
11 /11 /2022
पाटबंगला मैदान में होगी पहली सांस्कृतिक संध्या
शिमला:
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर शहर में अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का आज से आगाज हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। वह रात में होने वाली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि भी रहेंगे। मेले में आने पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत किया गया। मेले में हिमाचल की सांस्कृतिक झलक देखी जा सकती है। मेला देखने आने वालों का तांता भी लगने लगा है।
11 नवंबर से 14 नवंबर तक रोजाना सांस्कृतिक संध्या
लवी मेले में 11 नवंबर से 14 नवंबर तक रोजाना सांस्कृतिक संध्या होगी, जिनकी तैयारियां पाटबंगला मैदान में चल रही हैं। पहली सांस्कृतिक संध्या में आज अंकुश भारद्वाज अपनी आवाज का जादू दिखाएंगे। इसके अलावा मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई हैं। चुनाव की तैयारियों के बीच स्थानीय प्रशासन ने मेले व रात में होने वाले कल्चरल प्रोग्रामों की तैयारियां पूरी की हैं, जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।
यह कलाकार करेंगे परफॉर्म
- लवी मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी लोक गायक रघुवीर सिंह ठाकुर और रमेश ठाकुर, इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा परफॉर्म करेंगे।
- 12 नवम्बर को हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान, इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल और पार्श्व गायक सोनिया शर्मा परफॉर्म करेंगी।
- 13 नवम्बर को पहाड़ी लोक गायक डिम्पल ठाकुर, राजीव शर्मा और तातरा बॉयज कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियां होंगी।
- 14 नवम्बर को हिमाचली लोक गायक इन्द्रजीत, हुनरबाज फेम हरमनी ऑफ पाइन्स, पुलिस ऑरकेस्ट्रा, पार्श्व गायक मोहम्मद इरफान अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखरेंगे।
यह भी पढ़े: