हिमाचल: 24 घंटों में दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 26 Second

THE NEWS WARRIOR
28 /06 /2022

हिमाचल प्रदेश में 29 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून 

पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

हिमाचल प्रदेश:-

प्रदेश में मानसून 29 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग  के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं, प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  29 और 30 जून को भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 1 व 2 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह प्रदेश की राजधानी शिमला व कांगड़ा जिले के कई भागों में हल्की बारिश हुई। आज भी कई भागों में भारी बारिश-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में 13 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। सामान्य से 13 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में दस्तक दी थी। 10 फीसदी कम बारिश के साथ हिमाचल प्रदेश से आठ अक्तूबर 2021 को मानसून विदा हुआ था। बीते वर्ष सामान्य से 14 दिन बाद मानसून की विदाई हुई थी।

विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का करें पालन

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में पर्यटक व स्थानीय लोग संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है।  बरसात के मौसम में अचानक बाढ़ आने व भूस्खलन का खतरा बना रहता है। पर्यटकों को नदियों, नालों और खड्डों की ओर रुख नहीं करने को कहा गया है। पर्यटकों को प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है।  प्रशासन की सलाह व मौसम की अनुकूल स्थिति के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। फोटो और सेल्फी लेने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी-नालों में न जाएं। कुल्लू जिले में प्रशासन ने नियमों की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया है। आपदा की स्थिति में मदद के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबरों के अलावा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

यह भी पड़े:-

यूनिवर्सिटी ने रोक हटाई, एचपीयु में माइग्रेशन का नया नियम लागू

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान: दर्जी की हत्या से बिगड़े हालात,इंटरनेट बंद, जिले में कर्फ्यू 

Spread the love THE NEWS WARRIOR 29 /06 /2022  तीन महीने में तीन जिलों में तनाव, चार साल में छह बड़ी हिंसा राजस्थान:- राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा और तनाव थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात यह हैं कि प्रदेश में तीन महीने की अंदर तीन बड़ी हिंसक घटनाएं […]

You May Like