पेंशन बहाली के लिए किया सरकार का आभार व्यक्त

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 11 Second

 

 

THE NEWS WARRIOR
22 /02 /2022

शिक्षक महासंघ ने सरकार का आभार व्यक्त किया

सरकार के खिलाफ कर्मचारी विरोधी का राग लप रहे

अधिकतम आयु 50 वर्ष से बढ़ा की 58 वर्ष

हिमाचल प्रदेश

शिक्षक महासंघ ने सरकार द्वारा न्यू पैंशन स्कीम के तहत 2009 में केंद्र द्वारा किये गए संशोधन को हिमाचल प्रदेश में लागू करने के लिए जय राम सरकार का आभार व्यक्त किया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, जिलो के अध्यक्ष, प्रान्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिमाचल सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जय राम सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा कर दिया है।

सरकार के खिलाफ कर्मचारी विरोधी का राग लप रहे

हैरानी जताते हुए प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि आज कुछ संगठन सरकार के खिलाफ कर्मचारी विरोधी का राग लप रहे हैं। यह ओल्ड पेंशन बन्द करवाने में इन संगठनों का हाथ है क्योंकि तब यह महाराज राज करते थे। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि जो कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रहे है यह काम बिगाड़ू संगठन है।

सरकार ने अधिकतम उम्र की 58 वर्ष 

केंद्र ने अपनी नोटिफिकेशन में अधिकतम उम्र 50 वर्ष रखी है परंतु जय राम सरकार ने इसे 58 कर दिया है। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। जय राम सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों की ग्रेच्युटी को भी डबल कर दिया है। जो कोई भी सरकार नही कर पाई। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने कहा कि जिन लोगो ने जब प्रदेश के कर्मचारियों की रीढ़ 4/9/14 को बंद कर दिया, प्रदेश के कर्मचारियों पर राइडर लगवाया, तब यह उस सरकार की गोदी में बैठे थे।

सरकार को कर रहे बदनाम

आज गलियों में घूम कर सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों सहित आम जनता का हमेशा हित किया है। इसलिए ऐसे भगोड़े नेताओं से बचना चाहिए। जिनको इनके संगठनों ने निकाल कर बाहर कर दिया।वह कर्मचारियों का क्या भल्ला करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

शराब तस्करी का बड़ा मामला आया सामने :कार से बड़ी मात्रा में बरामद की शराब

Spread the love     THE NEWS WARRIOR 22 ०/02 /2022 सिरमौर में शराब तस्करी का बड़ा मामला कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद आरोपी मौके से फरार सिरमौर:- जिला मुख्यालय नाहन में शहर की कच्चा टैंक पुलिस चौकी ने अवैध शराब के मामले का पर्दाफाश किया है। हालांकि […]

You May Like