हिमाचल प्रदेश: जेपी नड्डा के रोड शो के साथ चुनावी शंखनाद करेगी भाजपा, शिमला में अभिनंदन समारोह में जुटेंगे 15000 कार्यकर्ता

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 35 Second
THE NEWS WARRIOR
04/04/2022

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेगें हिमाचल का दौरा

नड्डा का आगमन, नगर निगम और विधानसभा चुनाव का होगा आगाज

15000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का करेंगे स्वागत

शिमला:-

वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होंगे, जिसके चलते सियासी हलचल तेज हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा भी चुनावी मोड में आ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा नौ अप्रैल को 10 बजे शिमला पहुंच जाएंगे। 10 अप्रैल को सड़क मार्ग से बिलासपुर की ओर रवाना होंगे और 11 अप्रैल को बिलासपुर से दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा चार राज्यों की भव्य जीत के बाद नड्डा अपने प्रदेश में प्रथम बार आ रहे हैं, इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।

नड्डा के हिमाचल आगमन पर किया जाएगा जोरदार स्वागत 

सुरेश कश्यप ने कहा जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का अभिनंदन समारोह पीटरहाफ में होगा। यह नगर निगम और विधानसभा चुनाव का आगाज होगा, इस दिन 15000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार रिपीट करने के बाद भाजपा में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है।

विधानसभा से लेकर पीटरहाफ तक नड्डा का रोड शो 

राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 अप्रैल को अन्नाडेल उतरेंगे और भाजपा कार्यकर्ता इस दिन विधानसभा से लेकर पीटरहाफ तक नड्डा के रोड शो में भाग लेंगे। नड्डा का फूल वर्षा से स्वागत किया जाएगा और कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी होगा। जगत प्रकाश नड्डा विधानसभा से पीटरहाफ ओपन जीप में आएंगे जहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 10 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे।

इसके बाद बिलासपुर जाते हुए नड्डा अर्की में एक बूथ की बैठक में भाग लेंगे। नड्डा का नमहोल, टूटू, दरलाघाट, चामाकड़ी पुल में भी भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा भव्य होगा और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचालन होगा।

रोड शो को लेकर पार्टी नेताओं की हुई एक महत्‍वपूर्ण बैठक 

इस संबंध में पार्टी नेताओं की एक महत्‍वपूर्ण बैठक भी हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने किया।उन्होंने कहा छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है, जिसको हर विधानसभा क्षेत्र में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में हर विधानसभा क्षेत्र से 5000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दिन भाजपा पदयात्रा एवं महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

Traffic Challan Rules: पुलिस ने बिना गलती के काट दिया चालान? तुरंत करें यह काम

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी: मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर दयोड़ में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्‍त, चालक की मौत व 30 घायल

Spread the love THE NEWS WARRIOR 04/04/2022 मंडी के दयोड़ में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त पंडोह के पास पहाड़ी से टकराई बस हादसे में चालक की मौत, 30 लोग घायल मंडी:- मंडी जिले के दयोड़ में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस हादसा पेश आया है। पंडोह के पास […]

You May Like