हिमाचल प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर उठे सवालों पर DGP ने दी प्र‍त‍िक्रिया

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 34 Second
THE NEWS WARRIOR
13/04/2022

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर उठने लगे सवाल

अभ्‍यर्थियों द्वारा पेपर लीक होने का अंदेशा

पुलिस भर्ती से संबंधित वाट्सएप चैट का एक वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

अभ्‍यर्थियों ने पुलिस अधिकारियों से की निष्पक्ष जांच की मांग

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ अभ्‍यर्थियों द्वारा पेपर लीक होने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस भर्ती से संबंधित वाट्सएप चैट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कुछ अभ्यर्थी पैसों के कथित लेन-देन से नौकरी पाने की बात कर चैट गुप्त रखने की बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चैट वायरल होने के बाद कुछ अभ्यर्थी निष्पक्ष जांच की मांग के लिए पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचे थे।

लिखित परीक्षा में पारदर्शिता का पूरा रखा गया था ध्यान 

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस की लिखित परीक्षा में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया था। यदि कोई लिखित परीक्षा में पास न हो और उसके बाद पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाए तो यह खेदजनक है। योग्यता ही भर्ती का आधार है। भर्ती में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने इस मामले में लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया।

राज्य से बाहर पेपर करवाया गया था सेट 

प्रदेश में गत 27 मार्च को कांस्टेबल के लिए 1334 पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। इस बार राज्य से बाहर पेपर सेट करवाया गया था। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। अब इसकी डाक्यूमेंटेशन कर मेरिट तैयार की जा रही है।

पुलिस भर्ती के दौरान हुआ था विवाद 

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से पुलिस भर्ती लटकी हुई थी। कोरोना के कारण समय पर भर्ती नहीं हो पाई थी। अब एक और विवाद जुड़ जाने से नौकरी के लिए अरसे से मेहनत कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए चिंताजनक है। इससे पहले हुई पुलिस भर्ती के दौरान भी विवाद हुआ था। परीक्षा में नकल करते अभ्‍यर्थी पकड़े गए थे तो कई अभ्‍यर्थियों ने अपनी जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाया हुआ था। अब इस बार भी एक नया विवाद जुड़ रहा है।

 

 

 

यह भी पढ़े………………………………

हिमाचल: अब सरकारी स्कूलों में बनाए जाएंगे करियर काउंसलिंग सेल, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घुमारवीं: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सतवीर सिंह को बहादुरी के लिए किया सम्मानित

Spread the love THE NEWS WARRIOR 13/04/2022 जे.पी नड्डा ने घुमारवीं उपमंडल की लुहारवीं पंचायत के रच्छेडा गांव के जवान सतवीर सिंह को किया सम्मानित नड्डा ने जवान सतवीर की मुक्त कंठ से की प्रशंसा सतवीर सिंह को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जीवन रक्षक पदक से नवाजा […]

You May Like