हिमाचल प्रदेश पुलिस का अनुग्रह: सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहें, सुरक्षित ब्राउजिंग सिद्धांतों को अपनाएं

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 31 Second
THE NEWS WARRIOR
30/03/2022

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अनुग्रह करते हुए कहा हैं कि सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहें और अपनाएं सुरक्षित ब्राउजिंग सिद्धांत

शिकायत करने में संकोच न करें और 1930 साईबर हेल्पलाइन नंबर की लें मदद 

साईबर अपराधी अधिकतर बना रहें है बुजुर्ग पुरुषों व बच्चों को अपना निशाना 

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अनुग्रह करते हुए कहा हैं कि सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहें, सुरक्षित ब्राउजिंग सिद्धांतों को अपनाएं। यदि आप सेक्सटाॅर्सन का शिकार होते भी है तो शिकायत करने में संकोच न करें और साईबर हेल्पलाइन की मदद लें।

क्या है सेक्सटाॅर्सन?

वेबकैम या वीडियो कॉल के ज़रिए किसी की गुप्त गतिविधियों या नग्न तस्वीरों को धोखे से रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करने को सेक्सटाॅर्सन (Sextortion) कहते हैं। व्हाट्सैप या फेसबुक के माध्यम से सेक्सटाॅर्सन करना बहुत बढ़ गया है। साईबर अपराधी अधिकतर बुजुर्ग पुरुषों व बच्चों को अपना निशाना बना रहें है।

अपराधी तस्वीरों व वीडियो का करते हैं दुरुपयोग 

कुछ मामलों में साइबर अपराधी पॉर्न साइट विजिट करने या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी फोटो पब्लिक रखने वालों की तस्वीरों व वीडियो का दुरुपयोग कर सेक्सटॉर्शन करते हैं। बदनामी के डर से लोग शिकायत दर्ज नहीं कराते लेकिन साइबर क्राइम अधिकारियों का मानना है कि ऐसे मामलों में डरने की बजाय पुलिस से शिकायत करने पर खुद के बचने के साथ ही अन्य किसी को इस परेशानी का सामना करने से बचाया जा सकता है।

1930 साईबर हेल्पलाइन नंबर

किसी भी अनजान नंबर या व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल करने से पहले उसकी जांच कर लें। यदि आप सेक्सटाॅर्सन का शिकार हो गए है तो शिकायत करने में संकोच न करें। 1930 साईबर हेल्पलाइन की मदद लें।

पिछले दो साल में सेक्सटॉर्शन मामलों में हुआ है इजाफ़ा

हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध के बढ़ते ग्राफ के बीच अब सेक्सटॉर्शन एक नया तरीका बनकर तेजी से बढ़ रहा है। साइबर क्राइम पुलिस के आंकड़ों में पता चला है पिछले दो साल में सेक्सटॉर्शन के मामलों में तीन गुना तक इजाफा हुआ है।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो साल में सेक्सटॉर्शन के 330 मामले  सामने आए। इनमें 2020 में जहां 80 मामले दर्ज किए गए, वहीं 2021 में अब तक 250 मामले सामने आ चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

जिमनास्टिक खिलाड़ी तमन्ना की चोट लगने से छात्रवृत्ति हुई बंद, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से लगाई गुहार

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tiranga Yatra FIR: तिरंगे के सम्मान के लिए भुगत लेंगे हजारों एफआईआर: विधायक विक्रमादित्य सिंह

Spread the love THE NEWS WARRIOR 30/03/2022 धारा 144 के उल्‍लंघन पर विधायक विक्रमादित्‍य सिंंह सहित नौ नेताओं पर एफआइआर दर्ज गुरपतवंत सिंह पन्नू को करारा जवाब देने के लिए निकाली गई थी तिरंगा यात्रा  विक्रमादित्य सिंह: तिरंगे के सम्मान के लिए ऐसी भुगत लेंगे हजारों एफआईआर शिमला:- हिमाचल प्रदेश […]

You May Like