हिमाचल प्रदेश: बारिश व बर्फबारी से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से राहत, आज भी बारिश की संभावना

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 5 Second

 

THE NEWS WARRIOR
22/04/2022

हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत

सुबह व शाम को ठंड का अहसास

प्रदेश में तीन से 12 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में आई गिरावट

बिलासपुर:-

हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से सुबह व शाम को ठंड का अहसास होने लगा। ऊंचाई व मध्‍यम ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह-शाम और रात को मौसम काफी ठंडा रहा। मैदानी क्षेत्राें में भी लोगों ने गर्मी से राहत पाई है।

आज भी बारिश की संभावना

प्रदेश में तीन से 12 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। हिमाचल में आज शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लाहुल स्पीति और बिलासपुर जिला को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी चलने के साथ और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

उपरी इलाको में हुआ हिमापत

प्रदेश में वीरवार को रोहतांग दर्रे सहित चोटियों पर हिमापत हुआ। दोपहर बाद रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा, धुंधी, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लदाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, मांगन कोट, फ्रेंडशिप पीक, कुंजंम जोत, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी आफ केलंग व नीलकंठ की पहाडिय़ों पर फाहे गिरे। एसडीएम मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल हो जाएगा।

हल्की बारिश के साथ आंधी चली

मंडी, मनाली, बिलासपुर सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। कांगड़ा जिला में हल्की बारिश के साथ आंधी चली। मनाली में चार मिलीमीटर, जंजैहली में तीन, भुंतर में दो मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान में गिरावट डलहौजी में 12 डिग्री, जबकि भुंतर में 6.6, ऊना में 6.2 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे गर्मी से राहत मिली है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े………………

आज बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का नगरोटा बगवां में रोड़ शो

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

27 को दिल्ली में पौंग बांध विस्थापितों की समस्‍या का हो सकता है समाधान

Spread the love THE NEWS WARRIOR 22 /04 /2022 कोरोना काल के दो वर्ष के दौरान पौंग बांध विस्थापितों की समस्या का नहीं हो पाया कोई समाधान  27 अप्रैल को होने वाली बैठक में हिमाचल सरकार की ओर से ओंकार शर्मा पौंग बांध विस्थापितों का करेंगे प्रतिनिधित्व  राजस्थान सरकार की […]

You May Like