टीबी उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश ने हासिल किया पहला स्थान, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 23 Second

 

THE NEWS WARRIOR
24/03/2022

बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर हिमाचल प्रदेश ने हासिल किया पहला स्थान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

हिमाचल के लिए गर्व की बात

स्वास्थ्य विभाग का सराहनीय काम

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश ने टीबी उन्मूलन में देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है। 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले राज्यों का आकलन करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने टीबी उन्मूलन में किए बेहतर कार्य 

आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सम्मानित करेंगे। हिमाचल सरकार की ओर से इस पुरस्कार को लेने के लिए डॉ. गोपाल बेरी को भेजा है। हिमाचल में बीते वर्ष टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव- गांव में टीमें भेजी गईं। इस दौरान टीबी के मरीजों को ढूंढा गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को घर जाकर दी गईं निशुल्क दवाइयां 

मरीजों की संख्या 14,495 पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें घर जाकर नि: शुल्क दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने मरीजों को यह दवाइयां खिला रहे हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश ने बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है।

हिमाचल के लिए यह गर्व की बात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 50 लाख से कम आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में सिक्किम पहले, गोवा दूसरे स्थान पर रहा है। केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में डी.एन.एच और डी.डी पहले और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दूसरे नंबर पर रहा। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है।

सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सराहा 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एन.टी.ई.पी) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की है।

टीबी उन्मूलन में जिले भी होंगे सम्मानित

भारत सरकार ने टीबी उन्मूलन के लिए राज्य और जिला स्तर पर उप राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया है। वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेश के सभी जिलों को नामांकित किया गया। राज्य के आठ जिले हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति ऊना को सिल्वर मेडल जबकि चंबा, सिरमौर और जिला सोलन को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तर पर मरीजो की सांख्या

बिलासपुर – 452        चंबा – 1087
हमीरपुर – 843          कुल्लू – 1133
कांगड़ा – 2878        लाहौल स्पीति – 25
किन्नौर – 2878        मंडी – 2046
शिमला – 2280         सिरमौर – 944
सोलन – 2017            ऊना – 682

 

 

 

 

यह भी पढ़े………………………………………..

नलवाड़ी विशेष: 133 साल से हो रहा है बिलासपुर नलवाड़ी मेले का आयोजन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लू के प्रसिद्ध बागबान के हुनर का हर कोई कायल: शूटिंग का केंद्र बना बागीचा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 24 /03 /2022 बालीवुड हस्तियों को कुल्लू-मनाली की हसीन वादियो के साथ-साथ यहां के बागान भी कर रहे है आकर्षित प्रसिद्ध बागबान नकुल खुल्लर के बागबानी के तौर-तरीकों पर हर कोई फिदा नकुल खुल्लर ने अपने बागीचों के बीचों-बीच पांच सितारा बड़ागढ़ में बना […]

You May Like