हिमाचल: कांग्रेस के खेमे में फेरबदल की तैयारियां शुरू,महा सचिव से लेकर जिलाध्यक्ष की हो सकती हैं नियुक्तियां

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 5 Second

THE  NEWS WARRIOR
06 /05 /2022

हिमाचल कांग्रेस में बदलाव की तैयारी शुरू

जिलाध्यक्ष से लेकर महासचिव तक हो सकती हैं नियुक्तियां

आने वाले दिनों में  16 नई नियुक्तियां हो सकती हैं संगठन में 

वर्तमान में  पदों को  हटाए बगैर ही उनके समानांतर दूसरों को लगाए जाने की तैयारी

हिमाचल:-

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बदलने के बाद फिर से संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। पार्टी में आने वाले दिनों में 16 नई नियुक्तियां संगठन में हो सकती हैं। इसमें जिला अध्यक्षों से लेकर संगठन के प्रशासनिक महासचिव सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं।

समानांतर नियुक्तियां किए जाने की तैयारी

यह भी कहा जा रहा है कि वर्तमान में जो इन पदों पर है, उनको हटाए बगैर ही उनके समानांतर दूसरों को लगाए जाने की तैयारी अंदरूनी तौर पर चली है। इससे नेताओं के बीच में काम का बंटवारा किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि संगठन की कमान मिलने के बाद अपने नजदीकियों को बिठाने की कसरत चली है। सभी गुटों की ओर से इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हाईकमान की ओर से कितनी मंजूरी किसे मिलती है, किसे अधिमान देता है, किसे इस पर अधिमान मिलता है, यह तो समय ही तय करेगा, लेकिन राजनीतिक फेरबदल संगठन में होना है, यह लगभग तय है।

 जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी

इसमें शिमला जिला से लेकर कई जिलों के जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी भी चल रही है। वर्तमान में हालीलाज के नजदीकी कई नेता अहम पदों पर नहीं हैं, उन्हें अहम पदों पर लाने के भी कसरत चली है। दूसरे गुटों से भी इसके लेकर लाबिंग चली है। दूसरा गुट भी अपने नजदीकी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंप कर आगे चुनाव में काम करने की तैयारी में लगा हुआ है। कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के लिए हाईकमान की सहमति इस बार जरूरी है। इसलिए सभी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। सभी यह मानकर चल रहे हैं कि यदि एक बार हाईकमान से कोई सूची रिजेक्ट हुई तो आने वाले समय में और दिकक्तें हो सकती हैं। इसलिए सभी पहले दूसरे गुट की ओर से दिल्ली सूची भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े :-

अक्षय तृतीया पर्व पर बेसहारा को मिला सहारा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं को रोजगार प्रदाता बनाने में अहम भूमिका निभा रही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनाः जय राम ठाकुर

Spread the love  THE NEWS WARRIOR 06/05/2022 बाहरा विश्वविद्यालय के आयोजित संयुक्त प्लेसमेंट अभियान में  मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि रहें उपस्थित सयुक्त प्लेसमेंट अभियान का आयोजन करना सराहनीय कदम  अच्छे पैकेज पर सैकड़ों युवाओं का चयन सोलन:- मुख्यमंत्री ने बाहरा विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग द्वारा आयोजित […]

You May Like