हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ: मुख्यमंत्री प्रदेश के हर कर्मचारी वर्ग की समस्या को कर रहे हल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:7 Minute, 38 Second

THE NEWS WARRIOR
02/03/2022

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त 

कर्मचारियों को अपनाना चाहिये वार्तालाप का रास्ता 

मुख्यमंत्री दे रहें प्रदेश के कर्मचारियों  को हर लाभ

हिमाचल :-

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के उस बयान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हर कर्मचारियों की समस्या को हल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ओल्ड पेंशन स्कीम को हिमाचल प्रदेश में लागू करने और उनके पदाधिकारियों से वार्ता करने और मुख्यसचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का एलान भी कर दिया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से प्रदेश में काम कर रहा। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की है।

धरना प्रदर्शन से राजनीतिक रोटियां सेंक रहे नेता

प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि एनपीएस से सम्बंधित कर्मचारियों को वार्ता लाप का रास्ता अपनाना चाहिये। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश में पूरानी पेंशन बहाली की मांग करता है लेकिन धरने प्रदर्शन वालो के साथ नही। प्रदेश में कुछ नेता इस धरने प्रदर्शन से राजनीति रोटियां सेंकने में लगे है। पूर्व सरकार द्वारा 2003 में प्रदेश के कर्मचारियों से पेंशन छीनी ओर आज बहाल करने की बात कर रहे हैं। हैरानी होती है कि किस मुँह से प्रदेश के कर्मचारियों की पेंशन की मांग कर रही हैं। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को भूखे मरने को छोड़ दिया था। आज आपको कर्मचारियों की याद आ रही है।

प्रदेश के कर्मचारियों के लिए हर लाभ

हिमाचल प्रदेश में जब से जय राम सरकार बनी है, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए हर लाभ दिया है चाहे वह वेतनमान हो।डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों को 2009 की नोटिफिकेशन जारी करने का काम भी जय राम सरकार कर गई। आप लोगो की नींद नही खुली पहले। प्रदेश में वेतनमान जब भी लागू हुआ, पूर्व सरकारों ने हमेशा कर्मचारियों के साथ धोखा दिया है। पूर्व सरकार ने 2014 में प्रदेश के प्रदेश के कर्मचारियों को मिलने वाली एसीपी को बंद कर दिया था। आज आप लागू करने की बात कर रहे हैं। आपने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों पर राइडर लगवा दिया। जो आज प्रदेश भर के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व सरकार ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के पांच कार्यकर्ताओ को पूरे पांच साल प्रताड़ित किया।

ओल्ड पेंशन योजना को लागू करवाने का काम भी करेंगे मुख्यमंत्री 

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश के कर्मचारियों से अपील करता है कि प्रदेश में ओल्ड पेंशन योजना को लागू करवाने का काम भी मुख्यमंत्री जय राम करेंगे, परन्तु अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने वाले नेताओं से बचे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार द्वारा नियुक्त पीटीए अध्यापको को नियमित, पेट अध्यापको को नियमित किया जिनकी कांग्रेस सरकार के पास जा जा कर ओर टोपियां पहना कर उम्र बीत गई थी।

जयराम सरकार कर्मचारियों की हितेषी

प्रदेश की जयराम सरकार कर्मचारियों की हितेषी सरकार है। मेरा पूर्व सरकार और उनकी गोदी में खेलने वाले कम्युनिस्ट संगठनों से एक ही सवाल है कि कर्मचारियों के हितों के लिए आपने कौन सा काम करवा दिया। जब पेंशन बन्द हुई, तब आपके आकाओं की सरकार थी, जब राइडर लगा तब भी आपके आकाओं की सरकार थी। जब एसीपी बन्द हुआ तब भी आपकी सरकार थी। प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का काम जय राम सरकार ने किया है।

शिक्षक महासंघ की 34 मांगो को किया पूरा 

प्रदेश में पुरानी पेंशन को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ही लागू करेंगे। बाकी सरकारो में सिर्फ कर्मचारियों का शोषण ही हुआ है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की 34 मांगो को पूरा किया है। कुछ मांगे बजट सत्र में पूरी हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश के सभी कर्मचारियों से आग्रह करता है कि अपने मंचो पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले लोगो से बचे। प्रदेश में एक मजबूत नेतृत्व जय राम ठाकुर के नेतृत्व में है जिन्होंने कर्मचारियों के हितों के लिए कई क्रांतिकारी कदन लिए है।

कुछ संगठन कर्मचारियों को गुमराह करने का कर रहे हैं काम 

प्रदेश में कुछ संगठन कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं जिनका प्रदेश के कर्मचारियों लाभ दिलाने में कोई योगदान नही रहा। जब प्रदेश के कर्मचारियों के पर कतरे जा रहे थे और हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का शोषण हो रहा था। तब यह पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री के चरणों मे बैठ कर महाराज महाराज बोलते थे और तत्कालीन सरकार में बैठे नेता इनको मक़डझण्डू कहते थे। डॉ मामराज पुंडीर ने प्रदेश के कर्मचारियों से आग्रह किया है कि इन टुकड़े टुकड़े गैंग से बचने का प्रयास करे। जिसने अपनी नोकरी भी धोखे से ली है ,गलत सर्टिफिकेट लगा कर। आप सभी से निवेदन है कि जय राम ठाकुर पर विश्वास कीजिये। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया है तो इसकी गंभीरता को समझ लेना चाहिए ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर: पुरानी पेंशन बहाली के लिए घनाहटी से नंगे पांव करेंगे पद यात्रा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 02  /03 /2022 हमें सिर्फ पुरानी पेंशन बहाली चाहिए प्रदीप ठाकुर एक लाख कर्मी करेंगे विधानसभा के बाहर प्रदर्शन 3 मार्च की रात को विधानसभा के बाहर ही रुकेंगे शिमला:-  न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि घनाहटी से […]

You May Like