THE NEWS WARRIOR
15 /2 /2022
सोलन
हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा टीम हार्मनी ऑफ पाइन्स ने भारत के सबसे बड़े टैलेंट हंट शो हुनरबाज़ में एक यादगार प्रदर्शन दिया है। बैंड के गायक कार्तिक शर्मा, हिमाचल प्रदेश पुलिस के सिपाही हैं, जो सोलन जिले के गांव धीरीघाट के रहने वाले हैं, कार्तिक की मधुर आवाज सुन न केवल पूरे हिमाचल प्रदेश को बल्कि जिला सोलन को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
कार्तिक मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते है व उनके पिता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से सेवानिवृत्त है व मां एक गृहिणी हैं। कार्तिक शर्मा ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा मॉडल स्कूल, शिमला से की और उसके बाद शिमला के कोटशेरा कालेज से संगीत में स्नातक किया। वह एचपी पुलिस में शामिल होने से पहले विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रदर्शन कर कर चुके है। व दिव्य हिमाचल मेगा इवेंट हिमाचल की आवाज में में भी बतौर निर्णायक मण्डल के सदस्य रहे चुके है।
कार्तिक को बचपन से ही संगीत में गहरी दिलचस्पी थी और उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित हुनरबाज में अन्य सह गायकों व कलाकारों के साथ शो के जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया और शो के अगले दौर में प्रवेश प्राप्त किया। पूरे क्रू ने मुंबई में आयोजित ऑडिशन में शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें 100 प्रतिशत अंक हासिल किया।
शो के जज मिस्टर मिथुन चक्रवर्ती, अभिनेता, राजनेता और निर्माता, करण जौहर, भारतीय फिल्म निर्माता और परिणीति चोपड़ा, फिल्म अभिनेत्री ने बैंड की सराहना की और इसे अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक के रूप में दावा किया। यह शो 06 फरवरी को टेलीकास्ट किया गया था।
उन्होंने प्रदर्शन के लिए मुंबई में प्रदर्शन कर रहे 15 कलाकारों की अपनी टीम को भी धन्यवाद दिया। टीम अब अगले स्तर पर प्रदर्शन करती है, जो जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगी जिसके लिए सभी कलाकार मुंबई में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कार्तिक ने अपने गुरु को धन्यवाद दिया, जिनसे उन्होंने दीक्षा ली व अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और अपने माता-पिता को दिया है।