अप्रैल में ही गर्मी से बेहाल हिमाचल, निचले इलाकों में 4 दिन तक “लू” चलने का “येलो अलर्ट” जारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 37 Second

THE NEWS WARRIOR
05/04/2022

हिमाचल प्रदेश में इस बार पढ़ रही हैं भयंकर गर्मी

11 शहरों का तापमान 30 डिग्री से पार

ऊना का तापमान सर्वाधिक, 38.8 डिग्री पहुंचा

शिमला :-

हिमाचल प्रदेश में इस बार भयंकर गर्मी पढ़ रही है। इन दिनों तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा चल रहा है। इससे पहाड़ अप्रैल के पहले सप्ताह में ही बेहाल होने लगे है। शिमला में अप्रैल के पहले सप्ताह में लोग धूप खिलने का इंतजार करते थे, लेकिन इस बार भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ रहा हैं।

11 शहरों का तापमान 30 डिग्री पार

राज्य के 11 शहरों में तापमान 30 डिग्री पार कर गया है। ऊना का तापमान सर्वाधिक 38.8 डिग्री पहुंच गया है। इससे भी चिंता की बात यह है कि आगामी 10 अप्रैल तक बारिश की संभावनाएं दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है। यानी गर्मी का कहर अभी और बढ़ेगा। लंबे ड्राई स्पेल के कारण ऊना का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 34.7 डिग्री, भुंतर 32.5डिग्री, धर्मशाला 33 डिग्री, नाहन 35.3 डिग्री, सोलन 32 डिग्री, कांगड़ा 34.2 डिग्री, मंडी 34 डिग्री, बिलासपुर 36 डिग्री, हमीरपुर 34.8 डिग्री, चंबा 32.8 डिग्री, शिमला 25.2 डिग्री, कल्पा 23.6 डिग्री, कुफरी 19.1 डिग्री और मनाली का 25.2 डिग्री पहुंच गया है।

लू को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज सुबह ताजा बुलेटिन जारी कर कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सोलन व सिरमौर जिला के कुछ एक क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक चार दिन यानी 8 अप्रैल तक येलो अलर्ट दिया गया है। इसमें खासकर दिन के वक्त लोगों को घर के भीतर रहने की सलाह दी है।

पानी की किल्लत शुरू

पहले मार्च और अब अप्रैल की भयंकर गर्मी से पेयजल व सिंचाई स्त्रोतों पर संकट मंडराना शुरू हो गया है। सर्दियों में अच्छी बर्फबारी के बावजूद छोटे नाले सूखने लगे है। इससे किसानों को अभी से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पेयजल के लिए लोग अभी से जूझना शुरू हो गए हैं।

फसलों पर पड़ रहा असर

ज्यादातर जल स्रोतों में 10 से 50 फीसदी तक पानी कम हो गया है। शिमला शहर में भी इसी वजह से पानी का संकट गहराना शुरू हो गया है। इसकी मार गेंहू,फूलगोभी, टमाटर, लहसुन, मटर इत्यादि फसलों पर पड़नी शुरू हो गई है।

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

जयराम ठाकुर: अब एक हजार रुपये में होगा तीन साल के लिए हिम केयर कार्ड पंजीकरण

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज BJP का 42वां स्थापना दिवस, PM मोदी करेगें कार्यकर्ताओं को संबोधित

Spread the love THE NEWS WARRIOR 06/04/ 2022 विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का आज स्थापना दिवस कल से होगा सामाजिक न्याय पखवाड़ा शुरू भाजपा सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक अलग-अलग योजनाओं को लेकर पूरे देश में चलाएगी अभियान नई दिल्ली:- विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का […]

You May Like