हिमाचल: सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल, विधानसभा के शीत सत्र से पहले होगा गठित, दस विधायक बन सकते हैं मंत्री

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 33 Second

THE  NEWS WARRIOR
22 /12 /2022

सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा

हिमाचल:

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र से पहले सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल गठित होगा। इस माह के अंत तक दस विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने नाम भी तय कर लिए हैं। मुख्यमंत्री के कोरोना से स्वस्थ होते ही शिमला लौटने पर राज्यपाल से समय लेकर मंत्रियों की शपथ की तारीख का एलान कर दिया जाएगा।

पहले सप्ताह में विधानसभा का शीत सत्र आयोजित करने की तैयारी

उधर, धर्मशाला स्थित तपोवन में जनवरी के पहले सप्ताह में विधानसभा का शीत सत्र आयोजित करने की तैयारी है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने मंथन करना शुरू कर दिया है। सरकार से सत्र के आयोजन की मंजूरी मिलते ही राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से समय मांगा जाएगा। इसके बाद तारीखों का एलान होगा। दस मंत्रियों सहित विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है।

मुख्य पेच कांगड़ा और शिमला जिला में फंसा

इन 12 पदों के लिए सिरमौर, बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, सोलन, मंडी, शिमला और कांगड़ा जिला के कांग्रेस विधायकों में मुकाबला चल रहा है। सिरमौर से हर्षवर्द्धन चौहान, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, चंबा से कुलदीप पठानिया, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, मंडी से चंद्रशेखर और सोलन से धनीराम शांडिल का नाम लगभग तय हो गया है। मुख्य पेच कांगड़ा और शिमला जिला में फंसा है।

मुख्य सचेतक और सचेतक के दो पद

शिमला जिला से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और कुलदीप सिंह राठौर, जबकि कांगड़ा से सुधीर शर्मा, चौधरी चंद्र कुमार, संजय रतन और रघुवीर सिंह बाली का नाम चर्चा में है। शिमला और कांगड़ा जिला से दावेदारों की संख्या अधिक है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। पार्टी के पास मुख्य सचेतक और सचेतक के दो पद भी हैं। यहां भी विधायकों की नियुक्ति की जाएगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

हिमाचल सरकार देगी 5 लाख प्रोत्साहन राशि, गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए स्कीम

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी: ATM कैश डिपॉजिट में गड़बड़ी, ऑडिट करने पर हुआ खुलासा, 2 कर्मियों पर लगे 54.78 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप

Spread the love THE NEWS WARRIOR 22 /12 /2022 मंडी हिमाचल के जिला मंडी में ATM में पैसा डिपॉजिट करने वाली निजी कंपनी के साथ 54.78 लाख की ठगी होने का मामला सामने आया है। आरोप कंपनी के 2 कर्मचारियों पर लगे हैं। उन्होंने 54 लाख 78 हजार 500 रूपए […]

You May Like