हिमाचल की बेटी वैशाली मिसेज इंडिया इलीट-2023 प्रतियोगिता में रही फर्स्ट रनरअप

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 58 Second

 

The news warrior

27 मार्च 2023

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा (पालमपुर) की रहने वाली वैशाली शर्मा ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई मिसेज इंडिया इलीट USA-2022 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीत कर देश व हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतने के बाद उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। बता दें, इससे पूर्व वैशाली मिसेज रेडिएंट ब्यूटी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। वैशाली पालमपुर के लेखराज और विजय शर्मा की बेटी हैं। उसने अपनी प्राथमिक और उच्च शिक्षा पालमपुर और दिल्ली से की है। वैशाली ने बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी कर वर्तमान में प्रतिष्ठित दवा उद्योग में लीड साइंटिस्ट के रूप में काम कर रही हैं। वैशाली के दो बच्चे भी हैं।

 

महिलाओं के हितों के लिए हमेशा तत्पर

वैशाली महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। उन्होंने कई महिलाओं को स्थायी आजीविका प्रदान करने के लिए काम किया है और लड़कियों के लिए काम करने वाले कई NGO के साथ जुड़ी हैं। साथ ही वह महिलाओं के हितों के लिए हमेशा काम करने के लिए तत्पर रहती हैं। उनका कहना है कि आज महिला पुरुषों से कम नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : बिलासपुर पुलिस ने 54.63 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा जुखाला का सबसे बड़ा तस्कर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला में सचिवालय कर्मचारी ने जंगल में फंदा लगाकर की आत्महत्या 

Spread the love   The news warrior  27 मार्च 2023 शिमला : हिमाचल की राजधानी शिमला में सचिवालय के एक कर्मचारी ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है ।युवक ने ढली के साथ लगते लंबीधार जंगल में फंदा लगाकर जान दी।   यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी […]

You May Like