गृहमंत्री अमित शाह आज हिमाचल में करेंगे रैलियां, शाम को पार्टी नेताओं से लेंगे चुनावी फीडबैक

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 49 Second

THE  NEWS WARRIOR
01 /11 /2022

चंबा-करसोग और शिमला में करेंगे BJP का प्रचार

हिमाचल:

हिमाचल में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान आज से और रफ्तार पकड़ेगा। आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह हिमाचल आ रहे हैं। भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक प्रदेश में 2 दिन धुआंधार 6 रैलियां करेंगे। आज पहले दिन उनकी 3 रैलियां चंबा, करसोग और शिमला में हैं। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलन में चुनावी प्रचार को धार देने हिमाचल आ रहे हैं।

अमित शाह चंबा से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। शाह सुबह 11:00 बजे सिहुन्ता ग्राउंड पहुंचेंगे। 11:05 पर रैली स्थल पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। 11:30 बजे वह जनसभा को संबोधित करके भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

इसके बाद वह 12:00 बजे करसोग के लिए रवाना होंगे और यहां पर भाजपा प्रत्याशी की जनसभा में भाग लेंगे। अमित शाह 2 बजे शिमला के लिए उड़ान भरेंगे और यहां भट्टाकुफर कसुम्पटी में पार्टी प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज के पक्ष में चुनावी रैली करेंगे।

चुनावी फीडबैक लेंगे पार्टी नेताओं से 
अमित शाह आज शाम को पार्टी नेताओं से चुनावी फीडबैक भी लेंगे। वे CM जयराम ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करके प्रदेश की राजनीति पर चर्चा करेंगे। रात को शिमला में ठहरने के बाद कल हमीरपुर के लिए रवाना होंगे।

यहां पर नादौन में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है। इसके बाद वे धर्मशाला जाएंगे और यहां पर जोरावर स्टेडियम में रैली में भाग लेंगे। धर्मशाला से नालागढ़ के लिए रवाना होंगे और यहां पर भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को 5:00 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की हिमाचल में धुआंधार 6 चुनावी रैलियों को लेकर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है । पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाह की रैली संबंधी अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

2 को किन्नौर-शिमला में समृति ईरानी करेंगी जनसभा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2 नवंबर को किन्नौर और शिमला में जनसभाएं करेंगीं। किन्नौर के भावनगर में वह पार्टी प्रत्याशी सूरत नेगी की जनसभा में भाग लेंगी। इसके बाद वह दोपहर 1:00 बजे शिमला ग्रामीण में रवि मेहता की जनसभा में लोगों को संबोधित करेगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

मंडी:अमित शाह की जनसभा कल करसोग में, राजनीति के चाणक्य हिमाचल में मिशन रिपीट का देंगे मंत्र

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमीरपुर: भोरंज में आज CM जनसभा को करेंगे सम्बोधित, गिनाएंगे भाजपा की उपलब्धियां

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 01 /11 /2022 पार्टी प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान के लिए वोट मांगेंगे जयराम ठाकुर हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला की भोरंज विधानसभा में आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चुनावी जनसभा होगी। भोरंज खुर्द में होने वाली इस जनसभा के इसलिए भी […]

You May Like