हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने भर्ती नियमों में हुए बदलाव का किया स्वागत

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 28 Second

himachal cabinet

The News Warrior

15 जनवरी 2022

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में नई ऊर्जा नीति जैसे कई अहम फैसले लिए। एक ओर जहाँ नई खेल नीति युवाओं को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए  प्रोत्साहित करेगी तो वहीं क्लास थ्री पदों के भर्ती नियमों में हुआ बदलाव युवाओं को अपने टेलेंट के अनुसार पद प्राप्त करने में सहायता करेगा।  हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने इस फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी क्लास थ्री पदों हेतु रखे 15 अंको को हटा कर पूर्णतया टेस्ट के आधार पर उम्मीदवार का चयन करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार ने एक सयुंक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है और ऐसे फैसले समाज को नई दिशा देने का काम करते है। महासंघ का कहना है कि इस फैसले से प्रदेश के युवाओं को अपने टेलेंट अनुसार पदों को प्राप्त करने का मौका मिलेगा तथा काग़जी कार्यवाही में लगने वाला समय से भी कुछ राहत मिलेगी। इसके इलावा महासंघ ने नई खेल नीति का भी स्वागत करते हुए कहा की नई खेल नीति को लागू करने से प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहन  मिलेगा। प्रदेश महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इन फैसलो से प्रदेश में के युवाओं को अपने टेलेंट के अनुसार सरकारी सेवाओं में आने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश सरकार ने घोषित की नई खेल नीति 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Motor Vehicle Rules: 8 पैसेंजर्स व्हीकल के लिए अब न्यूनतम 6 एयरबैग होंगे अनिवार्य

Spread the love The News Warrior 15 जनवरी 2022 भारतीय मोटर वाहन अधिनियमों में  एक महत्त्वपूर्ण बदलाव किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अब सभी 8 यात्रियों तक के वाहनों में न्यूनतम 6 एयरबैग होना अनिवार्य होगा।  करने के लिए जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार […]
Motor Vehicle Rules

You May Like