THE NEWS WARRIOR
08/03 /2022
सदस्य को ठेकेदार कहना आपत्तिजनक
महेंद्र और मुकेश में हुई तीखी नोकझोंक
नारेबाजी के बाद किया वाकआउट
शिमला:-
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को भोजनकाल के बाद बजट पर चर्चा के दौरान जब कांग्रेस विधायक पवन काजल ने जल जीवन मिशन और राशन डिपुओं में खराब दोलों व तेल का जिक्र किया तो मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि आप क्या सदन के ठेकेदार हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ये सदन के चुने हुए प्रतिनिधि है। सदस्य को ठेकेदार कहना आपत्तिजनक है।इसके बाद महेंद्र और मुकेश में तीखी नोकझोंक हुई। कुछ ही देर में सदन का माहौल गरमा गया।
विपक्ष के सदस्य सदन के वेल में आकर महेंद्र के सामने नारेबाजी करने लगे। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने चर्चा को जारी रखते हुए विधायक नरेंद्र ठाकुर को बोलने का मौका दिया। इसके बाद विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। विपक्ष के वाकआउट के बाद चर्चा जारी रही।