THE NEWS WARRIOR
23/05/2022
ऑनलाइन माध्यम से होगा पंजीकरण
31 मई तक करवा सकते हैं असाइनमेंट्स जमा
तल्याणा:-
तल्याणा इग्नू अध्ययन केंद्र द्वारा जुलाई सत्र 2022 के लिए पुनः पंजीकरण प्रक्रिया शरू कर दी गई है। यह पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र तल्याणा के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने दी।
यह भी पढ़े:-
यूजीसी वेतनमान न मिलने पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ करेगा आंदोलन
पुनः पंजीकरण प्रक्रिया
इग्नू अध्ययन केंद्र तल्याणा के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इग्नू ने जुलाई सत्र 2022 की पुनः पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरु कर दी है। इसलिए जो भी शिक्षार्थी जुलाई 2021 के पंजीकृत है वह 30 जून 2022 से पहले अपना पुनः पंजीकरण करवा ले और ऐसे शिक्षार्थी जो पहले अपना पुनः पंजीकरण करवाना भूल गए हो वह भी अपना 30 जून 2022 से पहले पंजीकरण करवा ले । इसके साथ ही एक अन्य जानकारी सांझा करते हुए डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने बताया की इग्नू ने टर्म एंड परीक्षा जून 2022 के लिए असाइनमेंट्स जमा करने की तारीख 31 मई 2022 तक बढ़ा दी है।