नेपाल में इंडोनेशियाई रामायण पर सवीना जहां पढ़ेंगी शोधपत्र 

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 3 Second
THE NEWS WARRIOR
08/06/2022

सवीना जहां नेपाल की राजधानी काठमांडू में श्रीराम पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में पढ़ेंगी 2 शोध पत्र 

सवीना इंडोनेशिया की ककविन रामायण और रामचरितमानस पर कर रही हैं पीएचडी 

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में पीएचडी की दिव्यांग शोधार्थी सवीना जहां नेपाल की राजधानी काठमांडू में श्रीराम पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में 2 शोध पत्र पढ़ेंगी। उनके शोधपत्र इंडोनेशिया की रामायण ककविन और रामचरितमानस पर आधारित हैं। यूजीसी की जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) प्राप्त शोधार्थी  इंडोनेशिया की ककविन रामायण और रामचरितमानस पर पीएचडी कर रही हैं।

संगोष्ठी में अन्तर्राष्ट्रीय विद्वान ले रहे हैं हिस्सा 

प्रदेश विश्वविद्यालय के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय में 10 और 11 जून को हो रही अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय है “वैश्विक परिप्रेक्ष्य में  रामायण और राम का स्वरूप”। इस संगोष्ठी में सवीना जहां के शोध पत्र का विषय है, “भारतीय रामचरितमानस और इंडोनेशियाई ककविन  रामायण में पर्यावरण चेतना”। संगोष्ठी में रामकथा के जाने-माने अन्तर्राष्ट्रीय विद्वान हिस्सा ले रहे हैं।

सवीना हिमाचल प्रदेश से एकमात्र प्रतिभागी

सवीना जहां 11 जून को काठमांडू में ही एक अन्य अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में “रामचरितमानस तथा इंडोनेशियाई ककविन रामायण में परिधान एवं आभूषण” विषय पर शोध पत्र पढ़ेंगी। नेपाल में हो रही इन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में वह हिमाचल प्रदेश से एकमात्र प्रतिभागी हैं।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में डॉ. वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में सवीना जहां पीएचडी कर रही हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पान सिंह और डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

 

 

यह भी पढ़े:-

वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे: ब्रेन ट्यूमर क्या है, लक्षण, कारण और उपचार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 08/06/2022 16 साल की उम्र में भारत के लिए किया था खेलना शुरू इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की करती हूं घोषणा- मिताली राज नई दिल्ली:- मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास लेने की औपचारिक घोषणा कर दी है। वैसे तो […]