पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली को जांच टीमें रवाना

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 13 Second
THE NEWS WARRIOR
07/05/2022

आरोपितों का 11 मई तक होगा पुलिस रिमांड

पूछताछ में  राजों  खुलासा

धर्मशाला:-

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में कांगड़ा पुलिस की जांच की आंच पंजाब व दिल्ली पहुंच गई है। इसके लिए टीमें रवाना कर दी हैं, जो पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली में जांच करेंगी। वहीं तीन अभ्यर्थियों और निजी स्कूल के क्लर्क को न्यायालय ने 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपित अभ्यर्थियों ने गगल के समीप निजी स्कूल में बनाए केंद्र में परीक्षा दी थी। इनमें मुनीष कुमार निवासी देव भराड़ी, डाकघर सुल्याली नूरपुर, मनी चौधरी निवासी गांव खटियाड़ तहसील फतेहपुर और गौरव गांव भडियाड़ा तहसील कांगड़ा और निजी स्कूल के कर्मी अशोक कुमार निवासी गांव पासू धर्मशाला शामिल हैं।

पुलिस गिरिफ्त में तीन अभ्यर्थी

पुलिस जांच में पता चला है कि 27 मार्च को हुई लिखित परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था। परीक्षा से एक दिन पहले कुछ अभ्यर्थियों के पास प्रश्नपत्र पहुंच गए थे। इसका पता चलने पर वीरवार देर रात को पुलिस थाना गगल में तीन युवाओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पेपर लीक मामले में पकड़े गए तीन अभ्यर्थियों यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने छह से आठ लाख रुपये देकर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर पा लिए थे। वे परीक्षा में 70 अंकों के साथ पास हुए। माना जा रहा है कि पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ है।

कैसे हुआ शक 

पांच अप्रैल को लिखित परीक्षा का परिणाम निकलने के बाद पास हुए अभ्यर्थियों को पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया। दस्तावेजों की जांच के दौरान एसपी कांगड़ा को तीन युवाओं पर शक हुआ। इन युवाओं के 90 में से 70 अंक थे। हालांकि दसवीं की परीक्षा में उनके अंक 50 प्रतिशत भी नहीं थे। एसपी ने तीनों से अलग-अलग कड़ी पूछताछ की, जिससे वह फंस गए। उन्होंने माना कि लिखित परीक्षा से पहले ही उन्हें प्रश्नों के उत्तर मिल गए थे और उन्हें उत्तर रटने के लिए कहा गया था।

दो दिन पहले दिखया गया पेपर 

पेपर लीक मामले में जांच में यह पता चला है कि युवाओं को दलालों ने छह से आठ लाख रुपये लेकर प्रश्नों के उत्तर परीक्षा से एक-दो दिन पहले गगल, चंडीगढ़, पंचकूला व अन्य स्थानों में दिखा दिए गए थे। इसके बाद आरोपितों ने प्रश्नों के उत्तर याद कर लिए थे।

पूछताछ जारी

कांगड़ा एसपी डा. खुशहाल शर्मा  ने बताया की  पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ जारी है। आरोपितों से कई राज बताए हैं। मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच के लिए टीमें पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली भेजी गई हैं।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े…………………………………………

जयराम ठाकुर ने दिखाई दरियादिली: दिल्ली ले जाने के लिए सुखराम को दिया सरकारी हेलीकाप्टर 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07/05/2022 डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय के डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल कुलपति नियुक्त  आगामी तीन वर्षो के लिए नियुक्ति सोलन:- सोलन स्थित डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय (नौणी) को नया कुलपति मिल गया। इस पद पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर […]

You May Like