काँगड़ा: पाैंग झील में डूबे दूसरे युवक का शव एनडीआरएफ ने किया बरामद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 45 Second

THE  NEWS WARRIOR
06 /08 /2022

दूसरे व्यक्ति राजकुमार का शव शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला

काँगड़ा:-

पंचायत नंदपुर भटोली के गांव भियाल के दूसरे युवक राजकुमार उर्फ़ पारी का शव भी पौंग झील में मिल गया है। नंदपुर भटोली के पास पौंग झील में डूबे गांव भियाल के दूसरे व्यक्ति राजकुमार पुत्र चंचल सिंह (45) का शव शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला। पंचायत नंदपुर भटोली के दो युवक वुधवार रात को पौंग झील में नहाने उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण झील में डूब गए। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने मृतक रणजीत सिंह (32) पु्त्र निक्का राम का शव झील में बरामद कर लिया था।

समकेहड़ के पास पौंग झील में मिला शव

जबकि राजकुमार का शव 56 घंटे बाद ज्वाली के निकट समकेहड़ के पास पौंग झील में मिला है। पुलिस थाना हरिपुर के एसएचओ नाजर सिंह ने पुष्टि की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। राजकुमार के घर वीरवार से ही मातम छाया हुआ है। राजकुमार की पत्नी बेबी , बेटे कृष (15) व बेटी कशिश (13) रो रो कर बुरा हाल हो गया है। राजकुमार फोटोग्राफी की दुकान करता था। परिवार का एकमात्र सहारा छूट जाने से अब पत्नी बेबी व छोटे छोटे दोनों बच्चों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि अभी तक पौंग में एक अन्य व्यक्ति का शव भी एनडीआरएफ टीम की खोज के दौरान मिला था। इस शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा शव को पहचान के लिए पुलिस थाना नूरपुर मे रखा है। इस बारे में सभी थाना क्षेत्रों को सूचित किया गया है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

खेल गतिविधियों से मानसिक विकास के साथ ही वौद्धिक होता है : कटवाल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा में विक्रमादित्य के सामने ही भिड़े गए कांग्रेस कार्यकर्ता

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 06 /08 /2022 संघर्ष यात्रा में इक़बाल चौधरी और सोलंकी समर्थको में झड़प नाहन:- नाहन में विधायक विक्रमादित्य सिंह संघर्ष यात्रा की अगुवाई कर रहे थे । संघर्ष यात्रा में इक़बाल चौधरी और सोलंकी समर्थको में झड़प से जाहिर हो गया है कि नाहन […]

You May Like