THE NEWS WARRIOR
23 /11 /2022
आरोपियों की पहचान शुभम, निवासी श्याम नगर और सिद्धार्थ थापा, निवासी योल कैंप के रूप मे हुई
कांगड़ा:
हिमाचल के कांगड़ा थाना शाहपुर के अंतर्गत 39 मील में एएनटीएफ की टीम ने देर रात दो युवकों से चिट्टा पकड़ा है। आरोपियों की पहचान शुभम, निवासी श्याम नगर और सिद्धार्थ थापा, निवासी योल कैंप के रूप मे हुई है। दोनाें युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
5.83 ग्राम चिट्टा बरामद
जानकारी के अनुसार पुलिस ने ASI सुनील पटियाल की अगुवाई में देर रात शाहपुर थाना के अंतर्गत 39 मील में रविंद्र कुमार, मनोज कुमार और होम गार्ड जवान संजय कुमार ने नाका लगा रखा था।
रात करीब 12 बजे दोनों युवक बिना नंबर वाली स्कूटी मे आए। जिन्हें चेकिंग के लिए रोका गया तो चेकिंग के दौरान उन युवकों से 5.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना शाहपुर मे मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत मे ले लिया है। SP खुशहाल शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नशे के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने और नशा करने वालो पर पुलिस नजर रखे हुए हैं।
यह भी पढ़े: