कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालते ही एक्शन मोड में खडग़े, सीडब्ल्यूसी भंग, 47 सदस्यों की स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान

0 0
Spread the love
Read Time:6 Minute, 11 Second

THE NEWS WARRIOR
27 /10 /2022

 नई कमेटी में थरूर को जगह नहीं, दिग्विजय शामिल

नई दिल्ली
मल्लिकार्जुन खडग़े बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष का  पद संभालते ही एक्षन माड में आ गए हैं। उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग करते हुए सीडब्ल्यूसी के बदले 47 सदस्यों की स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किया। इसमें सोनिया गांधी, डा. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत 47 लोगों को शामिल किया गया है। हालांकि टीम में खडग़े के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले शशि थरूर को जगह नहीं मिली है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी कमेटी में शामिल किया गया है। बता दें कि सीडब्ल्यूसी कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च कार्यकारी संस्था है। खडग़े के ऐलान के बाद अब नई स्टीयरिंग कमेटी ही पार्टी संगठन से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लगाएगी। इससे पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी अराजकता के कारण देश के समक्ष कई चुनौतियां पेश कर दी हैं और कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार राजनीतिक दल का सदस्य होने के नाते देश के लिए संकट पैदा कर रही इन चुनौतियों को मुंहतोड़ जवाब देना है।

चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस

श्री खडग़े ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र देने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर सीधा हमला किया और कहा कि सरकार की अराजक नीतियों के कारण देश एवं समाज के समक्ष संकट पैदा हो गए हैं और कांग्रेस एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते इन सब चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देगी। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके सम्मान में आयोजित इस समारोह को अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए श्री खडग़े ने कहा कि पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता को यह गौरव हासिल हुआ है कि वह उस महान पार्टी का दायित्व संभाल रहे हैं, जिसको महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, जगजीवन राम जैसी महान राजनीतिक विभूतियों को आगे बढ़ाया है। कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण में जो महान भूमिका निभाई है, उसको बनाए रखना कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, इसलिए पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जो भी कदम वह उठाएंगे, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ आगे बढक़र उनका उत्साह बढ़ाना होगा। श्री खडग़े ने पार्टी की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम किया है।

सोनिया गांधी को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया

श्रीमती गांधी के कारण ही देश की जनता को मनरेगा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा जैसे अधिकार मिल सके हैं। भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वह इस यात्रा में हर वर्ग के व्यक्ति से मिलकर उससे बातचीत कर रहे हैं और उनके सलाह मशवरा कर रहे हैं। पार्टी के लिए इसे बहुत बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा में हर रोज हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी में नई ऊर्जा पैदा हो रही है और कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के नाते वह इस ऊर्जा को बेकार नहीं होने देंगे। इस मौके पर पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े ने समारोह में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।

50 साल से कम उम्र के नेताओ के लिए  50 फीसदी पद आरक्षित
कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कमान संभालते ही ऐलान किया कि संगठन के 50 प्रतिशत पदों को 50 साल के कम उम्र के नेताओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। खडग़े ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन में इसको लेकर प्रस्ताव पास किया गया था। अब उस पर अमल किया जाएगा। वह जल्द ब्लॉक तथा जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियों का काम पूरा करेंगे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

प्रधानमंत्री 5 नवंबर को आएंगे सोलन, भाजपा ने शुरू की तैयारी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

4 से 10 नवंबर तक हिमाचल में चुनावी रैलियां करेंगे मोदी और शाह

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 27 /10 /2022 भाजपा ने चुनावी रैलियों के लिए  हाईकमान की  स्वीकृति के लिए भेजा प्रस्ताव हिमाचल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने चुनावी रैलियों […]

You May Like