हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह पठानिया

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 19 Second

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बन गए हैं |  पांचवीं बार विधायक बने कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 16वां अध्यक्ष नियुक्त गया है| हिमाचल प्रदेश की14वीं विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन तीन प्रस्ताव कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए रखे गए | इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया |

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुलदीप सिंह पठानिया के नाम का प्रस्ताव पेश किया|  जिसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा किया गया |सर्वसम्मति से कुलदीप पठानिया को विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है |अब उनके ऊपर अगले पाँच साल तक सदन को कार्यवाही  चलाने का जिम्मा रहेगा |

विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री ने  कुलदीप पठानिया को दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुलदीप पठानिया को अध्यक्ष पद की चेयर तक पहुंचाया|इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि अगले पाँच साल सदन की कार्यवाही को सुचारु ढंग से चलाएंगे | वहीं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की ओर से अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही को सही ढंग से चलाने का भरोसा दिया है |साथ ही उन्होंने कहा की विपक्ष दल को पूरी उम्मीद है कि आप विपक्ष को बोलने का पूरा अवसर प्रदान करेंगे और निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका , 716 पदों पर होगी भर्ती

Spread the loveबेरोजगार युवाओं के लिए औद्योगिक क्षेत्रों, कॉल सेंटर (बीपीओ), एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंकों में नए वर्ष में नौकरियों का पिटारा खुल गया है | एजेंसी ने अधिसूचना/ विज्ञापन संख्या: 55779//- DF//-47 के तहत विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है | हिमाचल प्रदेश अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन […]

You May Like