महाराष्ट्र: बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक बना मुख्यमंत्री, 20वें सीएम बने एकनाथ शिंदे

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 45 Second

THE NEWS WARRIOR
01 /07 /2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं का किया शुक्रिया

मुंबई में शपथ लेने के बाद शिंदे आधी रात को ही लौटे गोवा 

महाराष्ट्र:-

शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि न केवल साथी विधायक, बल्कि पूरा राज्य इस बात से खुश है कि ‘‘बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना है।”विश्वास दिखाने के लिए शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं का शुक्रिया भी अदा किया। शिवसेना के बागी विधायकों के समूह, निर्दलीय विधायकों और भाजपा के समर्थन से शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।

बाला साहेब ठाकरे का शिवसैनिक बना राज्य का मुख्यमंत्री 

मुंबई में शपथ लेने के बाद शिंदे आधी रात को ही गोवा लौट आए और वहां उनका इंतजार कर रहे अपने साथी विधायकों से मिले। वह केवल शपथ ग्रहण करने के लिए ही गुरुवार दोपहर को मुंबई गए थे। उन्होंने गोवा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र उनके 50 विधायकों की वजह से ही यह दिन देख पाया है। शिंदे ने कहा कि मेरे साथी विधायक और पूरा महाराष्ट्र बेहद खुश है कि बाला साहेब ठाकरे का शिवसैनिक राज्य का मुख्यमंत्री बना है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार वही काम करेगी, जिसकी महाराष्ट्र के लोग उनसे उम्मीद कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर तबके के साथ न्याय करने के लिए काम करेगी।

राजनीतिक संकट का नाटकीय तरीके से अंत

शिंदे ने कहा कि वह पीएम मोदी, शाह और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस का उन पर विश्वास दिखाने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। शिंदे ने कहा कि फडणवीस ने मुझे मुख्यमंत्री बनने का मौका देकर बड़ा दिल दिखाया है। यह पूछे जाने पर कि वह ठाकरे परिवार के आवास ‘मातोश्री’ कब जाएंगे, शिंदे ने जवाब दिया, ‘‘आपको इसके बारे में सही समय पर पता चल जाएगा। बता दें कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, जबकि फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। गुरुवार का दिन चौंका देने वाली घोषणाओं का रहा, जिसने राज्य में एक हफ्ते से अधिक समय से चले आ रहे राजनीतिक संकट का नाटकीय तरीके से अंत कर दिया।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

नारी को नमन: आज से महिलाओ का बस किराया हुआ आधा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर की उपस्थिति ही इलाज की शुरुआत- डॉक्टर दिवस पर विशेष

Spread the love THE NEWS WARRIOR  01 /07 /2022  दवाइयां बीमारियों का इलाज करती हैं लेकिन डॉक्टर ही मरीजों को ठीक कर सकते हैं।   भारत में पहला डॉक्टर दिवस 1991 में मनाया गया था। 1 जुलाई को देश के सबसे प्रसिद्ध चिकित्सक – डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती […]

You May Like