हिमाचल मंडी की महिला के साथ हरियाणा के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म , मामला दर्ज

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 13 Second
the news warrior
9 जनवरी 2023

मंडी :  जिला मंडी की महिला के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया जिसमें हरियाणा के एक व्यक्ति ने मंडी की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया | आरोपी व्यक्ति पाँच  माह पहले महिला को जबरदस्ती भगाकर हरियाणा ले गया था |  स्थानीय पुलिस ने तीन माह की गर्भवती महिला को हरियाणा से बरामद किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर उसे गर्भवती करने और मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है।

महिला ने बड़ी मुश्किल से जैसे तैसे पुलिस से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने महिला को हरियाणा निवासी आरोपी के चंगुल से छुड़ा कर आईपीसी की धारा 323, 366, 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया   है। शिकायतकर्ता मंडी चच्योट की रहने वाली है। उसने पीड़ित के साथ जोर-जबरदस्ती की। आरोपी ने  पीड़ित महिला से मारपीट की और उसे प्रताड़ित भी करता था । इस अंतराल में पीड़ित महिला तीन माह की गर्भवती भी हो गई है। घर लौटने की बात करने पर आरोपी उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था।
गोहर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर टीम के साथ हरियाणा में दबिश दी। पीड़िता को आरोपी के चंगुल से मुक्त करवा कर गोहर थाना पहुंचाया। आरोपी व्यक्ति  भूपेंद्र कुमार, गांव गोरखपुर डाकघर फतेहाबाद तहसील भूना हरियाणा का रहने वाला है |आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खालिस्तान प्रमुख ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दी धमकी ,भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन न करने की दी सलाह

Spread the lovethe news warrior 9 जनवरी 2023 भारत जोड़ों यात्रा का समर्थ करने पर मुख्यमंत्री सुक्खू को जान से मारने की धमकी      खालिस्तान के मुद्दे को लेकर सिख फॉर जस्टिस संस्था के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  को धमकी दी है | पन्नू ने […]

You May Like