मंडी: 3 किलो चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने गांव नागचला में की कार्रवाई

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 56 Second

THE  NEWS WARRIOR
03 /12 /2022

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर जांच शुरू

मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की पुलिस की ओर नशे के खिलाफ छेड़ा गया अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए बल्ह पुलिस टीम ने नागचला शनि मंदिर के समीप फोरलेन पर एक व्यक्ति से 2 किलो 88 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मिली  जानकारी के अनुसार, बल्ह पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी रजत कुमार अपनी टीम के साथ नागचला शनि मंदिर के समीप किरतपुर मनाली फोरलेन पर मौजूद थे। उसी दौरान शक के आधार पर पैदल जा रहे 42 वर्षीय चित्र सिंह पुत्र देवी राम निवासी गांव चोहट जिला मंडी की तलाशी ली गई तो चरस बरामद की गई।

2 किलो 88 ग्राम चरस बरामद

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 88 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

उत्तर प्रदेश भेजी गईं 40 लाख की नकली दवाइयां पकड़ीं, ठिकाने लगाने की तैयारी में था गिरोह

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कब तक धर्म विशेष के कानून से शोषण होगा

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 03 /12 /2022 कब तक धर्म विशेष के कानून से शोषण होगा आजादी के अमृत महोत्सव मना चुके भारत देश के सभी धर्मों के नागरिकों के लिये एक समान धर्मनिरपेक्ष कानून होना चाहिये। संविधान के संस्थापकों ने राज्य के नीति निदेशक तत्त्व के माध्यम […]

You May Like