THE NEWS WARRIOR
19 /08 /2022
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन की शुरू
मंडी:-
मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जंजैहली के साथ शौधाधार में शक्रवार सुबह 10 बजे के करीब आल्टो कार गिर जाने से उसमें सवार सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह थुनाग में होने वाली भाजपा की बैठक के लिए जयप्रकाश पुत्र कश्मीर सिंह गांव बागा डाकघर छतरी आल्टो कार एचपी 32वी 0746 में जा रहे थे कि जंजैहली के शौधाधार के चिमटी मोड के पास कार गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई
छानबीन शुरू
वहीं स्थानीय पटवारी अश्विनी कुमार ने घटना की पुष्टि की है। जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला तो आनन-फानन में लोग इकट्ठा हुए और कार के पास पहुंचे लोगों ने देखा कि इसमें जयप्रकाश की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-