Mumbai Attack-26/11- 13 साल पहले का खौफनाक मंजर,160 की गई थी जान 300 से अधिक हुए घायल
मुंबई में हुए आतंकी हमले को आज 13 साल हो गए हैं। इस हमले को 26/11 के नाम से जाना जाता है साल 2008 में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए हमले ने मुंबई को 60 घंटे तक बंधक बना दिया था। इस हमले में कई लोग घायल हुए तो कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। जानिए आखिर उस दिन हुआ क्या था
क्या है 26/11 की घटना?
आज ही के दिन 2008 में 26 नवंबर को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों द्वारा मुंबई पर बम धमाकों और गोलीबारी की गई थी। यह कहा जा सकता है कि मुंबई को आतंकियों द्वारा लगभग 60 घंटे तक बंधक बना दिया गया था। आतंकी हमले को 13 वर्ष पूरे हो गए हैं मगरिया भारत के इतिहास का पहला दिन है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
26/11 के इस आतंकी हमले में करीब 160 लोगों की जान गई थी वही 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। लगभग 3 दिनों तक चले हमले के दौरान सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मार गिराया था जबकि एक आतंकी अजमल आमिर कसाब को सुरक्षा बलों द्वारा जिंदा पकड़ा गया था जिसे 2012 में फांसी दी गई थी।