पांच नवंबर को भाजपा जारी करेगी दृष्टि पत्र, क्‍या रहेगा स्‍टैंड OPS पर

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 31 Second
THE  NEWS WARRIOR
02 /11 /2022

हिमाचल:

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना दृष्टि पत्र पांच नवंबर को जारी करेगी। माना जा रहा है कि पार्टी ओपीएस न मिलने से नाराज कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए कोई घोषणा या कमेटी बनाने तक की बात कर सकती है, हालांकि जिस तरह से भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी खुलकर इस पर कुछ कहने से गुरेज कर रहे हैं, इससे लगता है कि पूरी तरह से भाजपा देने की घोषणा तो नहीं करेगी। लेकिन कोई न कोई रास्ता निकालने की बात जरूर कर सकती है। हिमाचल में जनता को आकर्षित करने के लिए कई लुभावनी घोषणाओं पार्टी इसमें कर सकती है।

कांग्रेस की ओर से भी घोषणा पत्र जारी किया जाना है

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अभी तक 10 गारंटी देकर लोगों को आकर्षित करने में एक बढ़त तो बना चुकी है, लेकिन कांग्रेस का भी घोषणा पत्र अभी तक नहीं आया है। कांग्रेस की ओर से भी घोषणा पत्र जारी किया जाना है, इसमें कई लोक लुभावन घोषणा जारी होंगी। यह भी तय माना जा रहा है कि इसमें ओपीएस को सबसे ऊपर रखा जाएगा, ताकि कर्मचारियों का वोट लिया जा सके। इसके जवाब में भाजपा की ओर से क्या लाया जाता है, इस पर सभी की नजरें रहेगी।

 दृष्टि पत्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर सकते हैं  जारी

भाजपा के इस दृष्टि पत्र को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जारी कर सकते हैं। इसके लिए हिमाचल भाजपा की ओर से उनसे समय मांगा गया है। उनसे मिलने के बाद की तारीख को जारी कर दिया जाएगा। इसमें कर्मचारी युवा, महिला व शिक्षक से लेकर हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई घोषणा की जाएंगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

कांग्रेस के एजेंडे में सैनिकों का कोई सम्मान नहीं, बोले योगी आदित्यनाथ

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: मतदान से पहले AAP को बड़ा झटका, कुलवंत सिंह भाठ ने जॉइन की भाजपा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 02 /11 /2022 पार्टी की कथनी-करनी में बताया अंतर हिमाचल विधानसभा चुनाव मतदान से पहले आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी हिमाचल में तिनके की तरह बिखरती जा रही है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और […]

You May Like