अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: नोफल एक उम्मीद संस्था ने 300 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 16 Second

THE NEWS WARRIOR
09/03/2022

नोफल एक उम्मीद संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 300 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

महिला पत्रकारों और सैहब सोसायटी की महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

कुलपति आचार्य सिकन्दर कुमार बतौर मुख्यअतिथि रहें उपस्थित

महिलाओं को दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

शिमला :-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर नोफल एक उम्मीद संस्था ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में संस्था ने उन महिलाओं का सम्मानित किया, जिन्होंने कोरोना काल में अपनी सेवाएं दी। कालीबाड़ी स्थित हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश वि.वि कुलपति आचार्य सिकन्दर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की, जबकि आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली और पूर्व पार्षद रजनी विशेष तौर से मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों ने कोरोना काल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देनी वाली महिला पत्रकारों और एमसी शिमला की सैहब सोसायटी की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया।

महिलाओं को समानता का अधिकारी दिलवाने में डा. भीम राव आम्बेडकर का अहम योगदान 

इस मौके डा. भीम राव आम्बेडकर के अतूलनीय कार्यों को याद करते हुए आचार्य सिकन्दर कुमार ने कहा महिलाओं को समानता का अधिकारी दिलवाने में उनका अहम योगदान हैं। उन्होंने सभी नारी शक्ति से अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। वहीं विशेष अतिथि आयुक्त आशीष कोहली ने एमसी की सैहब कर्मचारियों को सम्मानित करने पर संस्था का आभार व्यक्त किया।

महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा

आचार्य सिकन्दर कुमार ने कहा कि इस सम्मान से महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से एचएएस नीरज चांदला और एमएस आईजीएमसी डा जनक राज ने कोरोना काल में अपनी सेवाएं देने वाली महिला सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए कानूनी मदद के लिए संस्था ने लीगल सेल का गठन किया है, जिसकी अध्यक्ष सुमित्रा चंदेल को बनाया गया है।

 

 

 

यह भी पढ़िए…………………..

हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा, 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया सरिया

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुण्यतिथि विशेष: इतिहास के ऐसे योद्धा जिन्होंने हिन्दुओ की कराई थी घर वापसी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 09 /03 /2022 शिवाजी के पुत्र के रूप में विख्यात संभाजी महाराज का जीवन छत्रपति संभाजी महाराज का जन्म 1657 में 14 मई को पुरंदर किले में हुआ था संभाजी के 2 वर्ष के होने तक सईबाई का देहांत हो गया था सम्भाजी ने […]

You May Like