सरकारी नहीं, सिर्फ प्राइवेट डॉक्टर उपभोक्ता कानून के दायरे में आते हैं: एडवोकेट सुनीता शर्मा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 44 Second

THE NEWS WARRIOR
28/03/2022

उमंग फाउंडेशन द्वारा “उपभोक्ताओं के कानूनी अधिकार” विषय पर वेबिनार किया गया आयोजित

सुनीता शर्मा विशेषज्ञ वक्ता के रूप में रही उपस्थीत

प्राइवेट डॉक्टरों की सेवाएं आती हैं उपभोक्ता कानून के दायरे में: एडवोकेट सुनीता शर्मा

शिमला:-

उमंग फाउंडेशन द्वारा “उपभोक्ताओं के कानूनी अधिकार” विषय पर एक वेबिनार  आयोजित किया गया। वेबिनार में सुनीता शर्मा उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित “उपभोक्ताओं के कानूनी अधिकार” विषय पर विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थीत रही। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में गूगल मीट पर मानवाधिकार जागरूकता को लेकर उमंग फाउंडेशन का यह 28वां साप्ताहिक वेबीनार था। इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के युवाओं ने भी हिस्सा लिया। उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ ही उन्होंने शिकायत निवारण आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया।

उपभोक्ता कानून के दायरे में आती हैं प्राइवेट डॉक्टरों की सेवाएं 

हिमाचल प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की सदस्य और प्रदेश हाईकोर्ट की सीनियर एडवोकेट सुनीता शर्मा ने कहा है कि प्राइवेट डॉक्टरों की सेवाएं उपभोक्ता कानून के दायरे में आती हैं। हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों – शिमला, मंडी, ऊना और कांगड़ा में जिला उपभोक्ता आयोग गठित किए गए हैं। हर जिला आयोग 3-3 जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा करता है।

हर जिला आयोग तीन- तीन जिलों की समस्याओं का करता है निवारण 

सुनीता शर्मा ने कहा की उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 में काफी खामियां थीं। इसलिए वर्ष 2020 में नया कानून लागू किया गया। अब उपभोक्ताओं को किसी उत्पाद अथवा सेवाओं की गुणवत्ता एवं अन्य मामलों को लेकर शिकायतों का समाधान पाना आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि शिमला, कांगड़ा,ऊना और मंडी जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग कार्य कर रहे हैं। हर जिला आयोग तीन- तीन जिलों की समस्याओं का निवारण करता है।

50 लाख रुपए तक की शिकायतें कराई जा सकती हैं दर्ज

सुनीता शर्मा ने कहा कि जिला आयोग में 50 लाख रुपए तक की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं, जबकि इससे अधिक और दो करोड़ रुपए तक की शिकायतें राजा युग में और उससे अधिक राशि के मामले राष्ट्रीय आयोग में दायर किए जा सकते हैं।

ई-फाइलिंग के जरिए भी की जा सकती है शिकायत दायर 

सुनीता शर्मा  का कहना था कि ई-फाइलिंग के जरिए भी शिकायत दायर की जा सकती है। कोई भी उपभोक्ता किसी उत्पाद अथवा सेवा के बारे में शिकायत स्वयं फाइल कर सकता है। इसमें वकील लेने की अनिवार्यता नहीं है। उपभोक्ता संगठन भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत निवारण के लिए आदर्श समय 3 महीने का होता है। यदि किसी प्रयोगशाला से कोई परीक्षण कराना हो तो यह समय 5 महीने होता है।

जिला अथवा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की भी ली जा सकती है सहायता 

नए कानून में उपभोक्ता और प्रतिवादी के बीच में मध्यस्थता का प्रावधान भी है ताकि कोर्ट के बाहर मामले सुलझ जाएं। उपभोक्ता मामलों की शिकायत के लिए जिला अथवा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता भी ली जा सकती है।

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

मुख्यमंत्री भगवंत मान: पंजाब में अब होगी डोर टू डोर राशन डिलीवरी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंक हड़ताल: हिमाचल प्रदेश में हड़ताल के पहले दिन 5000 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ बाधित,आज भी जारी रहेेगी हड़ताल

Spread the love THE NEWS WARRIOR 29/03/2022 राज्य के सभी जिलों में कंप्यूटर आपरेटर व कैशियर हड़ताल पर हड़ताल के पहले दिन हिमाचल प्रदेश में 5000 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ बाधित बैंकों की हड़ताल से सबसे ज्यादा औद्योगिक क्षेत्र हुए प्रभावित बैंकों के साथ डाकघरों में भी हड़ताल शिमला:- […]

You May Like