शिमला में होंगेअब 41वार्ड,अधिसूचना जारी, चुनाव में लागु होगा नया रोस्टर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:6 Minute, 2 Second
THE NEWS WARRIOR
10 /03 /2022

शिमला के वार्डों के पुनर्सीमांकन  को लेकर दायर आपत्तियां मंडलीय आयुक्त की ओर से खारिज

जिला प्रशासन ने इस बारे में अंतिम अधिसूचना की जारी

 नगर निगम के चुनाव में इस बार नया आरक्षण रोस्टर लागू होगा

राजधानी शिमला में अब नगर निगम के कुल 41 वार्ड होंगे

शिमला:-

एमसी शिमला के वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर दायर आपत्तियां मंडलीय आयुक्त की ओर से खारिज किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस बारे में अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं,  नगर निगम के चुनाव में इस बार नया आरक्षण रोस्टर लागू होगा

नगर निगम के कुल 41 वार्ड

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब नगर निगम के कुल 41 वार्ड होंगे। वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर दायर आपत्तियां मंडलीय आयुक्त की ओर से खारिज किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस बारे में अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार शहर में सात नए वार्ड बनाए गए हैं। इससे शहर में कुल वार्डों की संख्या 34 से बढ़कर 41 पहुंच गई है। शहर में अपर कैथू, ढींगूधार, कसुम्पटी टू, लोअर विकासनगर, ब्रॉकहास्ट, लोअर खलीनी और लोअर कृष्णानगर नए वार्ड बनाए गए हैं। नगर निगम शिमला के चुनाव मई जून महीने में होने हैं। ऐसे में इस बार नगर निगम का सबसे बड़ा चुनाव होगा। अभी नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। 31 साल में पहली बार भाजपा ने निगम पर कब्जा जमाया था। इससे पहले नगर निगम में कांग्रेस का दबदबा रहा है।

नगर निगम के चुनाव में नया आरक्षण रोस्टर लागू

शिमला में नगर निगम के चुनाव में इस बार नया आरक्षण रोस्टर लागू होगा। सरकार ने एक्ट में संशोधन करते हुए बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।  नया आरक्षण रोस्टर लागू होने से नगर निगम के कई वर्तमान पार्षदों का दोबारा चुनाव लड़ने का सपना हो सकता है पूरा। नियमानुसार इस बार शिमला नगर निगम के आरक्षण रोस्टर में बदलाव होना था। यानि नगर निगम के जो वार्ड अभी महिलाओं के लिए आरक्षित थे वह ओपन होने थे जबकि ओपन वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने थे। इसी तरह अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए आरक्षित वार्डों का रोस्टर भी बदलना था लेकिन नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सरकार ने वार्डों का पुनर्सीमांकन कर दिया।  कई नए वार्ड बनाए गए तो कई वार्डों की सीमाएं बदली गईं। वार्डों के पुनर्सीमांकन को ही आधार बनाते हुए सरकार ने एक्ट में संशोधन किया है। इसके अनुसार अब नगर निगम के वार्डों में नया रोस्टर लागू होगा। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में भी इस पर सहमति दी गई थी। साल 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में भी वार्डों की संख्या बढ़ने के कारण नया आरक्षण रोस्टर लागू हुआ था।

नया रोस्टर वार्डों की जनसंख्या पर आधारित

शहर में नया रोस्टर वार्डों की जनसंख्या पर आधारित होगा। इसमें जिन वार्डों में महिलाओं की जनसंख्या अधिक होगी वह महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह जिन वार्डों में अनुसूचित जाति के लोगों की जनसंख्या ज्यादा होगी वह अजा के लिए आरक्षित हो जाएंगे। बुधवार को शहरी विकास विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन वार्ड वाइज जनसंख्या का आंकड़ा लेकर रोस्टर तैयार करने में जुट गया है। इसका पूरा रोस्टर 11 मार्च को जारी किया जाएगा। शहर में अब 41 वार्ड होंगे। ऐसे में संभावना है कि महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण को देखते हुए 18 से 20 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए भी आठ से दस वार्ड सुरक्षित होंगे। इनमें भी आधे वार्ड महिलाओं के लिए रखे जाएंगे।

पुराने वार्डो पर पड़ेगा  नए रोस्टर का असर 

नगर निगम चुनाव में नया रोस्टर लागू होने से ज्यादातर वर्तमान पार्षद प्रत्याशी बन सकते हैं। लेकिन टूटे हुए और नए बने वार्डों के रोस्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है। शहर में संजौली, विकासनगर, खलीनी, कृष्णानगर, कसुम्पटी, कैथू, छोटा शिमला वार्ड को तोड़कर सात नए वार्ड बनाए गए हैं। ऐसे में इनकी जनसंख्या का दोबारा आकलन कर इसके आधार पर रोस्टर बनेगा।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शोध में खुलासा: देवदार का तेल निकालने के बाद बेकार पानी का भी होगा उपयोग

Spread the love THE NEWS WARRIOR 10 /03 /2022 सीएम स्टार्टअप योजना में देवदार के प्राकृतिक तेल से दवा तैयार की है देवदार का तेल निकालने के बाद निकले बेकार पानी से त्वचा के रोगों का इलाज होगा  राज्यपाल ने इस उत्पाद को तमाम औपचाकिरताओं के बाद दी हरी झंडी […]

You May Like