‘सुख-आश्रय कोष’ में अब ऑनलाइन भी कर सकेंगे अंशदान, सीएम ने शुरू किया पोर्टल

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 42 Second

 

The news warrior 

9 मार्च 2023

शिमला : सुख-आश्रय कोष में अब ऑनलाइन माध्यम से भी अंशदान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किय। अंशदाता  https://sukhashray-hp.nic.in. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अंशदान कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अंशदाता ऑनलाइन भुगतान की रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 

धनराशि के वितरण के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल में अंशदाताओं की सूची और अब तक ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कुल धनराशि की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल में धनराशि के वितरण के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध होगी। इस पहल से प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

 

यह भी पढ़ें : पढ़ें ख़बर IGMC Shimla की 13 मंज़िल वाली New OPD में कहां मिलेंगे डॉक्टर

 

कोष के लिए उदारतापूर्वक योगदान करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना अनाथ बच्चों और निराश्रित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि विभिन्न संस्थाएं और व्यक्ति सुख-आश्रय कोष में अंशदान देने के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं इस कोष के लिए एक माह का वेतन और कांग्रेस विधायकों ने भी एक-एक लाख रुपये का अंशदान किया है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समाजसेवियों, आम जनता और समाज के सुविधा संपन्न वर्गों से इस कोष के लिए उदारतापूर्वक योगदान करने का आग्रह किया ताकि इसके माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा सके।

 

यह भी पढ़ें : 3.32 ग्राम चिट्टे सहित पुलिस ने पकड़े तीन तस्कर , मामला दर्ज

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय दिव्यांग कल्याण संघ की बैठक 12 मार्च को , ज्वाला जी में होगी आयोजित

Spread the love   The news warrior  9 मार्च 2023 बिलासपुर : दिव्यांग कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक 12 मार्च रविवार को 10:00 बजे  को होगी । इस बैठक का आयोजन जिला कांगड़ा के ज्वाला जी में गीता भवन में होगा । इस बात की जानकारी दिव्यांग […]

You May Like