55 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 48 Second

THE NEWS WARRIOR
28/05/2022

धराड़सानी का रहने वाला हैं व्यक्ति

पुलिस को देख भगा आरोपी, पचास मीटर की दूरी पर काबू

बिलासपुर:-

जिला बिलासपुर के पुलिस थाना झंडूता के तहत पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से 55 ग्राम चरस बरामद की है। गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना झंडूता की एक टीम बिलासपुर की ओर जा रही थी तो सूचना मिली कि धराड़सानी में एक व्यक्ति टीननुमा शैड में अवैध शराब बेचने का काम करता है। पुलिस टीम जब उस टीननुमा शैड के पास पहुंची तो शैड के दरवाजे के पास खड़ा व्यक्ति घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने अपनी जेब से एक कैरीबैग को घास के बीच फेंक दिया।

55 ग्राम चरस बरामद 

पुलिस ने उसे लगभग पचास मीटर की दूरी पर काबू कर लिया। साथ ही जब उसके द्वारा फेंकी हुई वस्तु को उठाकर चेक किया तो उसमें 55 ग्राम चरस निकली। आरोपित की पहचान 32 वर्षीय देवराज निवासी गांव धराड़सानी पीओ ऋषिकेश तहसील व थाना झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़े:-

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की रैली के प्रबंधों का लिया जायजा 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामपुर में नशे के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, किया चक्का जाम

Spread the love THE NEWS WARRIOR 28/05/2022 नशे के खिलाफ रामपुर की महिलाओं ने छेड़ा आंदोलन नशे से देश का भविष्य हो रहा बर्बाद रामपुर:- हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के खिलाफ रामपुर की महिलाओं ने आंदोलन छेड़ दिया है। आज रामपुर की लगभग 300 से ज्यादा महिलाओं ने […]