राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आदेश जारी, रिज पर फ़हराया जायेगा तिरंगा

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 52 Second

Republic Day

 

The News Warrior 

17  जनवरी 2022 

प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते आने वाले सभी सामाजिक कार्यक्रमों पर असमंजस बना हुआ है। हालाँकि अब राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मनाये जाने के लिए मुख्य सचिव की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।  26 जनवरी 2022 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा।

इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह पर ध्वजारोहण करेंगे जबकि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। साथ ही इस बीच गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए भी जारी नोटिस में विधायकों और मंत्रियों की ड्यूटी लगा दे गई है।  

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर बिलासपुर में; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री डॉ. राजीव सैजल जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में; वन मन्त्री राकेश पठानिया जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में; खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग मंडी में और उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह हमीरपुर में  में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।  

तो वहीँ शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ऊना में; बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में; हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सोलन में;  ग्रामीण विकास मन्त्री वीरेन्द्र कंवर चम्बा में; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी कुल्लू में और तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में जिला स्तरीय समारोह की 

ये भी पढ़ें :

प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को सौंपी तुलनात्मक रिपोर्ट

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स बिलासपुर के नजदीक भूस्खलन दो मजदूर चपेट में एक की मौत दूसरा गंभीर

Spread the love बिलासपुर, 18 जनवरी The News Warrior कोठीपुरा स्थित एम्स अस्पताल के समीप इलेक्ट्रिसिटी हाउस में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली विभाग के सब स्टेशन के कंस्ट्रक्शन के दौरान अचानक भूस्खलन से दो प्रवासी मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। इसके बाद वहां अफरातफरी […]
Landslide

You May Like