THE NEWS WARRIOR
23/05/2022
घायलों का अस्पताल में चल रहा हैं उपचार
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को घटना की सूचना
शिमला:-
शिमला जिला के चौपाल में पिकअप गाड़ी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े:-
प्राचीन ऐतिहासिक साडू मैदान बिलासपुर में छेड़ा गया स्वच्छता अभियान
खाई में गिरी गाड़ी
जानकारी के अनुसार चौपाल में पंचायत बमटा बाबर के निकट एक पिकअप गाड़ी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौक पर पहुंच कर आसपास के लोगों की सहायता से लोगों को बाहर निकाला। हादसें में एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चौपाल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
डीएसपी राजकुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना कैसे हुई यही इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े:-