रामपुर में खाई में गिरी पिकअप, एक व्यक्ति की मौत, 2 की हालत गंभीर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 11 Second

THE  NEWS WARRIOR
07 /10 /2022

मृतक की पहचान गांव बशरी निवासी विनोद कायथ के रूप में हुई

शिमला:

हिमाचल में शिमला के रामपुर में थांटी मार्ग पर गुरुवार रात पिकअप गाड़ी 40 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव बशरी निवासी विनोद कायथ के रूप में हुई, जबकि घायलों में गांव भामराला निवासी राजवंत और गांव थड़ी निवासी दिलीप शामिल है। घायलों का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चालक ने गाड़ी से खो दिया नियंत्रण 

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी थांटी मार्ग पर जा रही थी। उसी दौरान चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से वह खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से 3 लोगों को पिकअप से बाहर निकाला। हादसे में विनोद की मौत हो चुकी थी। जबकि राजवंत और दिलीप गंभीर रूप से घायल थे। बताया गया है कि गाड़ी दिलीप चला रहा था।

मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा 

जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही मृतक और घायलों के परिजनों के हादसे की सूचना दे दी। पुलिस मृतक विनोद का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपेगी

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

आज से एम्स बिलासपुर में कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं होंगी शुरू

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काँगड़ा: ब्यास में डूबे दूसरे युवक का शव आज हुआ बरामद

Spread the love  THE NEWS WARRIOR 07 /10 /2022 मृतक की पहचान नैहरनपुखर के राहुल के रूप में हुई काँगड़ा: देहरा के पास ब्यास नदी में बुधवार को डूबे दूसरे युवक का शव भी आज बरामद कर लिया है। एनडीआएएफ की टीम ने सुबह करीब सात बजे उसे ढूंढ निकाला। […]

You May Like