THE NEWS WARRIOR
31 /05/2022
10 करोड़ किसान होंगे लाभान्वति
11 किश्तों में 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में पहुंची
शिमला:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में रिज मैदान से बटन दबाकर किसान सम्मान योजना के तहत 21000 करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए। इससे 10 करोड़ किसान लाभान्वति होंगे। इस योजना के तहत 11 किश्तों में 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में पहुंच गई है।
देश का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा की साल बाद देश का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम शिमला की धरती पर हो रहा है, जो मेरी कर्म भूमि रही हैं। 130 करोड़ भारतीयों की सेवा करने का आपने अवसर दिया, इसके लिए सबका आभार। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो दिया हैं, बीते कल उन बच्चों को उन्होंने कुछ पैसे भेजे हैं। ऐसे कार्यक्रम से मन को सुकुन मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही कार्यक्रम हिमाचल में करने का मन किया हैं।
यह भी पढ़े:-