शिमला में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 16 Second

THE  NEWS WARRIOR
23 /08 /2022

जानकारी के अनुसार ये लोग शिमला से बाइक चोरी कर पंजाब में सेल करते थे

हिमाचल:-

हिमाचल के राजधानी शिमला में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है और मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये लोग शिमला से बाइक चोरी कर पंजाब में सेल करते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जोवन जीत सिंह और अमृत पाल सिंह पंजाब के जिला अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले हैं।आरोपी अमृत पाल सिंह शिमला के सांगटी में रहता था, जबकि दूसरा आरोपी जोवन जीत सिंह शिमला के गुरु द्वारे में ग्रंथी पढ़ने का काम करता था। यह दोनों दिन में अपना दूसरा काम निपटा थे,जबकि रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

ऐसे पकड़ में आए दोनों आरोपी

पुलिस को इनपुट मिला था कि यह दोनों आरोपी पिछले काफी समय से शिमला में रह रहे हैं और चोरी की वारदात में शामिल है। पुलिस के जवानों ने इन पर कड़ी नजर रखनी शुरू की ,इनका रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता लगा कि ये पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। ऐसे में शिमला पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने तफ्तीश करने में जुटी है कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है।

चार बुलेट भी बरामद

फिलहाल इस गिरोह में कितने लोग जुड़े हुए हैं ,इस बारे में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने चोरी की गई चार बुलेट भी बरामद की है। दोनों आरोपी पिछले काफी समय से शिमला में रह रहे थे। इस साल जनवरी महीने से लेकर अब तक इन्होंने कई बाइक पर हाथ साफ किया और इसे शिमला से चुराकर पंजाब में बेचा। जनवरी से लेकर अब तक बालूगंज थाने में 3 अलग अलग अलग मामले में FIR दर्ज हुई है। ऐसे में पुलिस को इन दोनों आरोपी की काफी समय से तलाश थी,और अब जाकर यह हाथ लगे हैं।

आरोपी   गिरफ्तार

SP शिमला मोनिका भटुंगरू का कहना है कि पुलिस ने उनका काम किया है और चोरी के मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है ,दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

सतलुज नदी के किनारे जाने वालों को बाढ़ के खतरे की दी चेतावनी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लू: खाई में गिरा सेब से लदा टेंपो, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 23 /08 /2022 कुल्लू: बरसात के मौसम में कुल्लू जिले में सड़क दुर्घटनाएं  आए दिन सामने आ रही हैं. जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के दलाश में एक सेब से लदा हुआ टेंपो दुर्घटनाग्रस्त  हो गया. वहीं, सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप […]

You May Like