प्रशांत किशोर ने खुद कांग्रेस में शामिल होने से किया इन्कार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 42 Second

THE NEWS WARRIOR
26/04/2022

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर  की कांग्रेस में एंट्री को लेकर सस्पेंस खत्म

कांग्रेस में शामिल होने से प्रशांत किशोर ने किया इंकार

नई दिल्ली:-

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर  की कांग्रेस में एंट्री को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रशांत किशोर ने खुद कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार किया है। सुरजेवाला ने कहा कि हम उनके प्रयासों और पार्टी को दिए गए सुझावों की सराहना करते हैं। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रशांत किशोर के साथ चर्चा और प्रेजेंटेशन दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक इंपावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और उन्हें समूह का हिस्से बनने और पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार कर दिया है।’

खुद की कांग्रेस में शामिल नहीं होने की पुष्टि 

प्रशांत किशोर ने भी खुद कांग्रेस में नहीं शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इंपावर्ड एक्शन ग्रुप के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। कांग्रेस में संरचनात्मक समस्याएं गहरी हैं। कांग्रेस में परिवर्तनकारी सुधारों की जरूरत हैं। मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।’

लगातार कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे प्रशांत किशोर

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थी। प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री लगभग तय मानी जा रही थी। दरअसल, किशोर बीते कुछ दिनों में लगातार कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिय गांधी से भी कई मुलाकातें की थी। कल यानी मंगलवार को किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पार्टी नेताओं के बीच मंथन भी हुआ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, पी चिदंबरम, अंबिका सोनी, जयराम रमेश और मुकुल वासनिक वाले पैनल ने अपनी राय दी थी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े………………………………….

विधायक अपनी नाकामियां छुपाने के लिए छुटभैया नेताओं से करवा रहे आधारहीन ब्यानबाज़ी -राजकुमार कौंडल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के युवक ने ऊना के युवक से रचाई शादी, दोनों की सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

Spread the love THE NEWS WARRIOR 26/04 /2022 प्रदेश का पहला मामला जिसमें युवक ने युवक से रचा ली शादी अजीबोगरीब मामले से जिला पुलिस भी असमंजस की स्थिति में  सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में थे दोनों ऊना:- हिमाचल प्रदेश का पहला मामला जिसमें युवक ने युवक से […]

You May Like