प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में करीब 15 हजार लोगों के साथ किया योग

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 3 Second
THE NEWS WARRIOR
21/06/2022

प्रधानमंत्री ने करीब 15 हजार लोगों के साथ किया योग

योगा फॉर ह्यूमैनिटी हैं 2022 की थीम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:-

देशभर में आज आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस के मौके पर देशभर में अलग-अलग स्थानों पर लोग योग कर रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में एक सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योग किया। प्रधानमंत्री ने करीब 15 हजार लोगों के साथ योग किया। इस दौरान आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल भी वहां मौजूद रहे। इसके अलावा मोदी सरकार के 75 मंत्री सांस्कृतिक महत्व वाले 75 जगहों पर सामूहिक रूप से लोगों के साथ योगाभ्यास कर रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने कई योगासन किए और देश को फिटनेस का संदेश दिया।

यह भी पढ़े:-

टीजीटी अध्यापको की नियक्ति पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जताया आभार

वैश्विक पर्व हैं योगा 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा की आज योग मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है। हम आज सुबह से देख रहे हैं कि योग की तस्वीरें जो कुछ वर्ष पहले आध्यात्मिक केंद्रों पर दिखती थीं, वो आज विश्व के कोने-कोने में दिख रही हैं। ये साझी मानवता की तस्वीरें हैं। यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। यह किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी।

योग सजग, प्रतिस्पर्धी बनने में सहायक 

प्रधानमंत्री ने कहा की मैं योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस का धन्यवाद करता हूं। साथियों योग के लिए हमारे महर्षियों, ऋषियों और आचार्यों ने कहा है- योग हमारे लिए शांति लाता है।  यह हर चीज को सजीव बनाता है। योग हमें सजग, प्रतिस्पर्धी बनाता है। यह लोगों और देशों को जोड़ता है। यह हम सभी के लिए समस्या का समाधान बन सकता है।

 

 

यह भी पढ़े:-

पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी सुर्खियां बटोरने के लिए कर रहें आधारहीन बयानबाजी- राजेंद्र गर्ग

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन में निरोग रहने के लिए रोज करें योग- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 21/06/2022 शिमला के रिज मैदान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूली बच्चों के साथ किया योगासन भारत की संस्कृति को ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से दुनिया तक पहुंचाया शिमला:- शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित […]

You May Like