31को कुल्लू से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस कमेटी महासचिव का शेड्यूल तय

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 15 Second

THE  NEWS WARRIOR
27 /10 /2022

कांग्रेस के अभियान की बागडोर एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में

कुल्लू”:

40 स्टार प्रचारकों के साथ हिमाचली रण में उतरने वाली कांग्रेस के अभियान की बागडोर एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में हैं। 31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी कुल्लू से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रियंका के सोलन दौरे के दौरान ही तय हो गया था कि वह अन्य तीन लोकसभा क्षेत्रों में भी आएंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेस ने दोहरी तैयारी की है। इसमें रोड शो और जनसभा दोनों के लिए तैयारियां की गई हैं। प्रियंका गांधी 31 अक्तूबर को मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी। एक दिन में दोनों जिलों में कांग्रेस ने बड़े आयोजन की तैयारियां की है। इनमें कुल्लू में रोड शो का आयोजन होगा, जबकि मंडी में जनसभा में प्रियंका गांधी कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने का काम करेंगी।इसके बाद प्रियंका गांधी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी। यह दौरा चार नवंबर को होगा।दौरे की शुरुआत चंबा जिला से होगी। यहां प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी, जबकि कांगड़ा में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

सात नवंबर को ऊना में रोड शो होगा

सात नवंबर को ऊना में रोड शो होगा, तो वहीं इसी दिन हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। दस नवंबर को प्रियंका गांधी शिमला और सिरमौर जिलों में मौजूद रहेंगी। यहां शिमला में रोड शो होगा, तो सिरमौर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस के अन्य नेताओं को लेकर अभी किसी तरह का ऐलान पार्टी की तरफ से नहीं हुआ है। पार्टी हाइकमान ने जिन 40 नेताओं को हिमाचल में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। उनमें निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, मुकुल वासनिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कई नाम शामिल हैं। हालांकि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और उनकेआने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

4 से 10 नवंबर तक हिमाचल में चुनावी रैलियां करेंगे मोदी और शाह

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मजबूत लोकतंत्र के लिए निर्वाचन प्रक्रिया से संबद्व अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण -डॉ अजय गुप्ता

Spread the love THE NEWS WARRIOR 27 /10 /2022 बिलासपुर जिला में चुनाव कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिलासपुर – लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह विचार आज सामान्य पर्यवेक्षक डा0 अजय गुप्ता ने […]

You May Like