राजीव शुक्ला: कांग्रेस के सत्ता में आने पर OPS होगा बहाल, ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर सीधी की जाएगी भर्ती

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 18 Second
THE NEWS WARRIOR
31/03/2022

भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का किया है शोषण: राजीव शुक्ला

आउटसोर्स पर लगे सभी कर्मियों को किया जाएगा नियमित

ठेकेदारी प्रथा को किया जाएगा खत्म

शिमला:-

हिमाचल में कांग्रेस ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों को लुभाने की घोषणाएं करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी, जबकि ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर सीधी भर्ती की जाएगी और आउटसोर्स पर लगे सभी कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

भाजपा  ने किया कर्मचारियों का शोषण 

कांग्रेस हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया है। बीजेपी सरकार कर्मचारी विरोधी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ओपीएस बहाल की जाएगी। आउटसोर्स भर्ती को बंद कर सीधी भर्ती की जाएगी। आउटसोर्स पर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

करुणामूल्क आश्रितों को दी जाएगी नौकरी

राजीव शुक्ला ने घोषणा की है कि करुणामूल्क आश्रितों को भी नौकरी दी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोग महंगाई से त्रस्त है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई का जवाब आगामी चुनावों में देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

बिलासपुर: वर्षों से भाखड़ा विस्थापितों व प्रभावितों की मूल भूत समस्याओं का नही हो पाया हैं समाधान

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बद्दी में देश का पहला एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट होगा स्थापित

Spread the love THE NEWS WARRIOR 01/04/2022 बद्दी में स्थापित होगा देश का पहला एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ देश का सबसे बड़ा फार्मा हब इनफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट के साथ लगाए जा रहे प्लांट के लिए जारी हो चुके हैैं 26 करोड़ रुपए सोलन:- देश का पहला एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट […]

You May Like