RIP Lata Mangeshkar: भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, 2 दिन राष्ट्रीय शोक 

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 43 Second

RIP Lata Mangeshkar: भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, 2 दिन राष्ट्रीय शोक 

 

नेशनल डेस्क –   भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।  लता मंगेशकर पिछले 29 दिनों से मुंबई के निजी अस्पताल ब्रिज कैंडी में भर्ती थी।  उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद यहां उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि वह कोरोना की जंग  जीत चुकी थी लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था।  अब उनके निधन पर देश भर में शोक की लहर है।

 

दीदी के आठ सुरमयी दशक

92 वर्ष की लता दीदी ने लगभग 36 भाषाओं में 50,000 गाने का है जो कि किसी भी गायक के लिए एक रिकॉर्ड है।  उन्होंने 1000 से अधिक फिल्मों में अपनी आवाज दी 1960 से 2000 तक एक ऐसा दौर था जब बिना लता मंगेशकर की आवाज की कोई भी फिल्म अधूरी मानी जाती थी।  सन 2000 के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया सिर्फ चुनिंदा फिल्मों में ही काम करती थी।  उनका अंतिम का फिल्म “डुन्नो वाय” में सुनने को मिला था। 

मंगेशकर 80 साल से संगीत की दुनिया में सक्रियता से कार्य कर रही थी उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ।  13 वर्ष की आयु से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था।  उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर संगीत की दुनिया के जाने-माने नाम थे उन्ही से ही उन्होंने संगीत की शिक्षा ली थी।

2001 में मिला था भारत रत्न 

लता मंगेशकर को वर्ष 2001 में संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था इससे पहले भी उन्हें कई सामान दिए गए जिनमें पदम भूषण पदम विभूषण दादासाहेब फाल्के  सम्मान शामिल है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थम गए वो सुर जो सिर्फ अब हमारे कंठ ही गुनगुनाएँगे, नहीं रही स्वर सम्राज्ञी लता मंगेश्कर, देश सदमे में

Spread the love थम गए वो सुर जो सिर्फ अब हमारे कंठ ही गुनगुनाएँगे, नहीं रही स्वर सम्राज्ञी लता मंगेश्कर, देश सदमे में The News Warrior डेस्क 6 फरवरी  सुरों की कोलिका लता मंगेशकर ने आज इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.लता जी ने सुबह 8:12 मिनट […]

You May Like