रितेश करपेट बने मुख्यमंत्री सुक्खू के OSD

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 55 Second

 

The news warrior 

21 मार्च 2023

शिमला : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में नव नियुक्त रितेश कपरेट को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विशेष कार्याधिकारी (OSD) राजनैतिक मामले ( Political Affairs) नियुक्त किया गया है। कपरेट कांग्रेस के केंद्रीय संगठन और प्रादेशिक संगठन के साथ सरकार का सामंजस्य देखेंगे तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री के साथ तालमेल देखेंगे।

 

यह भी पढ़ें : 1.220 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

 

रितेश ने एनएसयूआई से की राजनीति की शुरुआत

रितेश मूल रूप से शिमला जिला से संबंध रखते हैं और कांग्रेस छात्र विंग एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत की। राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस संगठन में चुनाव के तहत नियुक्तियों की शुरुआत की गई तब कपरेट युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुनकर आए । गौरतलब है की उस दौरान युवा संगठन में चुनकर आए अन्य प्रतिनिधि अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, रघुवीर सिंह बाली और आशीष बुटेल पहले से ही सरकार का मुख्य हिस्सा हैं इसी कड़ी में कपरेट का नाम भी जुड़ गया है। कपरेट चालीस वर्ष की अल्पायु में ही जिला शिमला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी बने थे।

 

यह भी पढ़ें : राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, दमखम दिखाएंगे पहलवान

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हैं करीबी कपरेट

रितेश मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री सुक्खू जब चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष थे उस समय कपरेट प्रदेश महासचिव के रूप में उनके साथ अटैच थे तथा अध्यक्ष के सारे प्रदेश कार्यक्रम कारडीनेट करते थे। कपरेट को मुख्य तौर पर संगठन का व्यक्ति माना जाता है। कांग्रेस संगठन के विभिन्न विंग्स में लंबे अनुभव के तहत उन्हें यह कार्यभार सौंपा गया है।

 

यह भी पढ़ें : HPSSC के कर्मचारियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान किया शुरू

Spread the love   The news warrior  21 मार्च 2023 शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वनों की आग की रोकथाम और लैंटाना प्रभावित क्षेत्रों में […]