आर.एस.एस: राज्य के हर मंडल में तैनात करेगा एक विस्तारक

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 56 Second
THE NEWS WARRIOR
16/03 /2022

हिमाचल प्रदेश कार्य के विस्तार के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तैयार किया प्लान

प्रदेशभर में  आर.एस.एस के 1,155 मंडल

देशभर में भेजे जाएंगे युवा विस्तारक

शिमला :-

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हिमाचल प्रदेश में अपने कार्य को बढ़ाने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत हर मंडल में एक विस्तारक तैनात किया जाएगा। विस्तारक कि तैनाती छह माह से दो वर्ष तक होगी। राज्य में आर.एस.एस के 1,155 मंडल हैं, जहां विस्तारक भेजे जाएंगे। आर.एस.एस के प्रांत प्रमुख प्रो. वीर सिंह रांगड़ा ने बताया कि अहमदाबाद में 11 से 13 मार्च तक हुई बैठक में यह फैसला लिया है। देशभर में युवा विस्तारक भेजे जाएंगे। हिमाचल में दो लाख लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आर.एस.एस से जुड़े हैं। 2017 में आर.एस.एस ने अपना एक एप्लीकेशन शुरू किया है। इसमें एक साल में करीब डेढ़ लाख लोग जुड़ चुके हैं।

प्रदेश भर में समाज कल्याण के तहत करवाए जा रहे हैं कार्य 

प्रदेश में आर.एस.एस की शाखाएं कार्यरत हैं। शाखााओं द्वारा राज्य में लगातार समाज को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। बैठक में यह भी फैसला लिया है कि आजादी के 75वें वर्ष में आर.एस.एस पूरे प्रदेश में कार्यक्रम करेगी, जो तीन साल तक चलेंगे। 2025 में आर.एस.एस को बने 100 साल हो जाएंगे। इसे मनाने के लिए योजना तैयार की जा रही है।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जाएगा काम

बैठक में भारत को स्वावलंबी बनाने का प्रस्ताव बनाया है। इसके तहत युवाओं को पांव पर खड़े करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म का वही लोग विरोध कर रहे हैं, जो कश्मीर में हिंदुओं के रहने का विरोध करते हैं। सबको यह फिल्म देखनी चाहिए।

 

 

 

 

यह भी पढ़िए……………………………………………………………….

सवर्ण आयोग के प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव, शिमला के ए.एस.पी सुशील कुमार सहित चार जवान घायल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में 16 मार्च से 15 सितम्बर तक टेक्स फ्री हुई "द कश्मीर फाइल्स"

Spread the love THE NEWS WARRIOR 16 /03 /2022 सस्ती दर पर उपलब्ध होंगे  “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म के टिकट 16 मार्च से 15 सितंबर तक छूट फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर किए गए अत्याचार का उल्लेख शिमला :- हिमाचल प्रदेश में टैक्स-फ्री हुई कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करने वाली […]

You May Like